1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. सीनेट के 52 सदस्यों के निर्वाचन के लिए पाकिस्तान में आज मतदान

सीनेट के 52 सदस्यों के निर्वाचन के लिए पाकिस्तान में आज मतदान

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Mar 03, 2018 12:42 pm IST,  Updated : Mar 03, 2018 12:42 pm IST

पाकिस्तान में चार प्रांतीय तथा राष्ट्रीय असेंबलियों में, संसद के उच्च सदन सीनेट के 52 सदस्यों का निर्वाचन करने की खातिर आज मतदान किया जा रहा है।


Polling in Pakistan today for the election of 52 members...- India TV Hindi
Polling in Pakistan today for the election of 52 members of the Senate

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में चार प्रांतीय तथा राष्ट्रीय असेंबलियों में, संसद के उच्च सदन सीनेट के 52 सदस्यों का निर्वाचन करने की खातिर आज मतदान किया जा रहा है। पाकिस्तान के निर्वाचन आयोग ने बताया कि प्रांतीय एवं संघीय सांसद मतदान में हिस्सा ले रहे हैं। मतदान सुबह नौ बजे शुरू हुआ और शाम चार बजे तक चलेगा। मतदान के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। संसद भवन तथा चारों प्रांतीय असेंबलियों की इमारतों के बाहर पैरामिलिट्री रेंजर्स और फ्रंटियर कॉर्प्स तथा पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। इन इमारतों को पुलिस स्टेशन भी घोषित कर दिया गया है। (अमेरिका में भारी बारिश और बर्फबारी से 5 लोगों की मौत )

चुनाव आयोग ने असेंबलियों में सेलफोन एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर रोक लगा दी है ताकि मतदान की निजता बनाए रखी जा सके। सीनेट में 104 सदस्य छह साल के लिए चुने जाते हैं लेकिन इनमें से आधे सदस्य कार्यकाल पूरा होने पर हर तीन साल में सेवानिवृत्त हो जाते हैं।

नए सीनेटरों का चयन प्रांतीय एवं राष्ट्रीय असेंबलियों द्वारा आनुपातिक प्रतिनिधित्व के माध्यम से अप्रत्यक्ष तौर पर किया जाता है। इस माह 52 सीनेटर सेवानिवृत्त हो रहे हैं जो 2012 में चुने गए थे। अन्य 52 सीनेटेर 2015 में चुने गए थे जो 2021 में सेवानिवृत्त होंगे।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश