1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. श्रीलंका राजनीतिक संकट: राष्‍ट्रपति सिरिसेना ने संसद का निलंबन हटाया, सोमवार को बुलाई सदन की बैठक

श्रीलंका राजनीतिक संकट: राष्‍ट्रपति सिरिसेना ने संसद का निलंबन हटाया, सोमवार को बुलाई सदन की बैठक

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 01, 2018 12:43 pm IST,  Updated : Nov 01, 2018 12:43 pm IST

श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने संसद का निलंबन हटा लिया है और देश में चल रहे मौजूदा गतिरोध को समाप्त करने के लिये सोमवार को विधायिका की बैठक बुलाई है।

Sri Lanka- India TV Hindi
Sri Lanka

श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने संसद का निलंबन हटा लिया है और देश में चल रहे मौजूदा गतिरोध को समाप्त करने के लिये सोमवार को विधायिका की बैठक बुलाई है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। 

रानिल विक्रमसिंघे को प्रधानमंत्री पद से अचानक हटाए जाने के बाद देश में राजनीतिक संकट पैदा हो गया था। राष्ट्रपति सिरिसेना ने गत शुक्रवार को नाटकीय घटनाक्रम में विक्रमसिंघे को प्रधानमंत्री पद से हटाकर उनकी जगह पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे को नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया था। 

सिरिसेना ने 16 नवंबर तक संसद को निलंबित कर दिया था। विशेषज्ञों का मानना है कि इसका मकसद सांसदों को विक्रमसिंघे के पाले से राजपक्षे के समर्थन में लाने के लिये समय हासिल करना था, ताकि वह 225 सदस्यीय संसद में बहुमत के लिये 113 का आंकड़ा जुटा सकें। सिरिसेना और संसद के स्पीकर कारू जयसूर्या के बीच कल इस मुद्दे पर चर्चा हुई। सिरिसेना ने बाद में संकेत दिया कि वह अगले सप्ताह संसद का सत्र बुला सकते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश