1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान का भाषण प्रसारित किया तो एक पाकिस्तानी टीवी चैनल पर गिर गई गाज

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान का भाषण प्रसारित किया तो एक पाकिस्तानी टीवी चैनल पर गिर गई गाज

 Published : Mar 06, 2023 07:12 pm IST,  Updated : Mar 06, 2023 11:35 pm IST

पाकिस्तान इलेक्ट्रोनिक मीडिया नियामकीय प्राधिकरण (पीईएमआरए) ने रविवार रात को विभिन्न सेटेलाइट टेलीविजन चैनल पर 70 वर्षीय पूर्व प्रधानमंत्री खान के सीधा या रिकार्डेड भाषण के प्रसारण पर रोक लगा दी थी।

Imran khan- India TV Hindi
Imran khan Image Source : FILE

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के मीडिया नियामक द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के भाषण के प्रसारण पर पाबंदी लगाने के कुछ घंटे बाद एआरवाई टीवी का प्रसारण एक दिन पहले उनका भाषण प्रसारित करने को लेकर सोमवार को बंद कर दिया गया। पाकिस्तान इलेक्ट्रोनिक मीडिया नियामकीय प्राधिकरण (पीईएमआरए) ने रविवार रात को विभिन्न सेटेलाइट टेलीविजन चैनल पर 70 वर्षीय पूर्व प्रधानमंत्री खान के सीधा या रिकार्डेड भाषण के प्रसारण पर रोक लगा दी थी। 

उससे पहले इस्लामाबाद पुलिस खान को गिरफ्तार नहीं कर पाई थी। एआरवाई का प्रसारण फिलहाल नहीं हो रहा है। फिलहाल नियामक द्वारा पाबंदी का संदेश ही दिखता है। ऐसा माना जाता है कि एआरवाई खान के प्रति सहानुभूति रहता है। इस चैनल के विरूद्ध पहले भी कार्रवाई की गई है। पीईएमआरए के आदेश में कहा गया है, ‘यह देखा गया है कि तहरीक-ए-इंसाफ के अध्यक्ष अपने भाषणों/बयानों से लगातार बेबुनियाद आरोप लगा रहे है तथा सरकारी संगठनों एवं अधिकारियों के खिलाफ भड़काऊ बयान देकर नफरती भाषण दे रहे हैं, जिससे कानून व्यवस्था को लेकर समस्या उत्पन्न हो सकती है और शांति में खलल पड़ सकती है।’

उसमें कहा गया है, ‘इसलिए सक्षम प्राधिकार यानी पीईएमआरए के अध्यक्ष सभी सेटेलाइट चैनल पर तत्काल प्रभाव से श्री इमरान खान के भाषण/ प्रेस वार्ता (रिकार्डेड या सीधा’) के प्रसारण/पुन: प्रसारण पर रोक लगाते हैं।’ पीईएमआरए ने टीवी चैनलों को चेतावनी दी है कि इस आदेश का पालन नहीं करने पर उनका लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा। 

रविवार को इस्लामाबाद पुलिस इस संदेह के आधार पर गिरफ्तारी वारंट लेकर खान के गिरफ्तार करने के लिए लाहौर गई थी कि वह अदालत में पेश होने से बच रहे हैं। लेकिन पुलिस को कहा गया है कि खान अपने घर पर नहीं है। हालांकि कुछ देर बाद वह घर के बाहर आये और तीखा भाषण दिया, फलस्वरूप यह कार्रवाई की गई है। 

Also Read: 

'उमेश पाल हत्याकांड में शामिल कोई भी दोषी बच नहीं पाएगा', प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले एडीजी प्रशांत कुमार

भारत के दोस्त रूस ने पाकिस्तान पर जताया संदेह, उसे सस्ता तेल बेचने पर रख दी ये बड़ी शर्त

जेल से सुकेश ने होली पर जैकलीन को लिखा लव लैटर, कहा 'तुम्हारी जिंदगी के फीके रंगों को वापस लाऊंगा'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश