1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. भारत के दोस्त रूस ने पाकिस्तान पर जताया संदेह, उसे सस्ता तेल बेचने पर रख दी ये बड़ी शर्त

भारत के दोस्त रूस ने पाकिस्तान पर जताया संदेह, उसे सस्ता तेल बेचने पर रख दी ये बड़ी शर्त

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Mar 06, 2023 05:07 pm IST,  Updated : Mar 06, 2023 05:07 pm IST

रूस पाकिस्तान को कच्चा तेल बेचने के लिए तैयार तो हो गया है, लेकिन उसने एक बड़ी शर्त पाकिस्तान के सामने रख दी है। रूस ने पाकिस्तान से कहा है कि वो पहले उससे कच्चे तेल का एक कार्गो आयात करे। यह शर्त पाकिस्तान पर इसलिए थोपी है, क्योंकि रूस को शक है कि पाकिस्तान तेल समझौते को लेकर गंभीर नहीं है।

भारत के दोस्त रूस ने पाकिस्तान पर जताया संदेह, उसे सस्ता तेल बेचने पर रख दी ये बड़ी शर्त- India TV Hindi
भारत के दोस्त रूस ने पाकिस्तान पर जताया संदेह, उसे सस्ता तेल बेचने पर रख दी ये बड़ी शर्त Image Source : PTI FILE

Russia Pakistan: रूस भारत का परंपरागत दोस्त है। जंग के समय से ही भारत रूस से कच्चा तेल सस्ते दामों में खरीद रहा है। भारत की देखादेखी पाकिस्तान भी रूस से कच्चा तेल खरीदना चाहता है। लेकिन रूस ने पाकिस्तान पर ​अविश्वास दिखाया है। साथ ही सस्ता तेल खरीदने के लिए रूस ने पाकिस्तान पर एक शर्त भी रख दी है। पाकिस्तान के लिए इस शर्त को पूरा करना मुश्किल दिखाई दे रहा है। दरअसल, रूस पाकिस्तान को कच्चा तेल बेचने के लिए तैयार तो हो गया है, लेकिन उसने एक बड़ी शर्त पाकिस्तान के सामने रख दी है। रूस ने पाकिस्तान से कहा है कि वो पहले उससे कच्चे तेल का एक कार्गो आयात करे। यह शर्त पाकिस्तान पर इसलिए थोपी है, क्योंकि रूस को शक है कि पाकिस्तान तेल समझौते को लेकर गंभीर नहीं है।

दरअसल, रूस का कच्चा तेल काफी भारी है और पाकिस्तान के पास इस तरह के कच्चे तेल को फिल्टर यानी रिफाइन करने की कोई टैक्नीक नहीं है। इसे लेकर दोनों देश इस हल पर पहुंचे हैं कि रूस पाकिस्तान को मिश्रित तेल निर्यात करेगा। पाकिस्तान के अखबार, द एक्सप्रेस ट्रिब्यून को सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान-रूस के बीच तेल समझौते को लेकर विश्वास की कमी है।

रूस ने हाल ही में पाकिस्तान पर संदेह जताया है कि वो तेल समझौते को लेकर गंभीर नहीं है। बताया जा रहा है कि इस साल के अप्रैल तक पाकिस्तान को रूसी कच्चे तेल की एक कार्गो मिल जाएगी। इससे दोनों देशों के बीच तेल को लेकर एक बड़े समझौते का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

डॉलर की भारी किल्लत में पाकिस्तान, कैसे करेगा कच्चे तेल का भुगतान

कंगाल पाकिस्तान में विदेशी मुद्रा भंडार वैसे ही काफी कम है। इस देश में डॉलर की भारी किल्लत है। इसे देखते हुए रूसी कच्चे तेल के भुगतान में भारी चैलेंज रहेगा। इससे पहले एक विदेशी कंपनी ने पाकिस्तान के रिफाइनरी को रूसी कच्चे तेल की खरीददारी की पेशकश की थी। लेकिन पाकिस्तानी बैंकों ने डॉलर की कमी को देखते हुए रूसी तेल के भुगतान से इनकार कर दिया था। 

पाकिस्तान अब रूसी तेल का भुगतान रूसी रूबल, चीनी येन और संयुक्त अरब अमीरात के दिरहम में कर सकता है। सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान का स्टेट बैंक और रूस के कंद्रीय बैंक इन तीन मुद्राओं में तेल की राशि का भुगतान करने पर विचार कर रहे हैं। पाकिस्तानी अधिकारियों ने पहले कहा था कि पाकिस्तान रूस से 30 प्रतिशत रियायती दरों पर कच्चे तेल का आयात करेगा। हालांकि, रूस ने ऐसे किसी पाकिस्तान के इस दावे को खारिज कर दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश