1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पश्चिम एशिया पर अमेरिका की नजर, जानें क्यों गाजा और ईरान संकट के बीच खाड़ी समेत अरब देशों का दौरा कर रहे हैं ट्रंप

पश्चिम एशिया पर अमेरिका की नजर, जानें क्यों गाजा और ईरान संकट के बीच खाड़ी समेत अरब देशों का दौरा कर रहे हैं ट्रंप

 Published : May 13, 2025 11:20 am IST,  Updated : May 13, 2025 11:20 am IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस सप्ताह पश्चिम एशिया की यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान वह कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात का दौरा करेंगे। ट्रंप अपने दौरे की शुरुआत सऊदी अरब से करेंगे।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप- India TV Hindi
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप Image Source : AP

रियाद: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पश्चिम एशिया की अपनी चार दिवसीय यात्रा की शुरुआत सऊदी अरब के शहजादे मोहम्मद बिन सलमान से मुलाकात कर करेंगे। इस यात्रा के दौरान वह ईरान के परमाणु कार्यक्रम को सीमित करने, गाजा में युद्ध को समाप्त करने, तेल की कीमतों को नियंत्रित करने जैसे मुद्दों पर बातचीत करेंगे। 

ईरान और गाजा हैं बड़े मुद्दे

हालात ऐसे हैं कि, इजरायल नें गाजा पट्टी में जंग और तेज कर दी है। यहां भोजन, दवा और अन्य आपूर्ति पर नाकाबंदी मानवीय संकट को और खराब कर रही है। ईरान परमाणु हथियार विकसित करने की कगार पर खड़ा है जिससे क्षेत्र में गंभीर स्थिति बन सकती है।

खाड़ी सहयोग परिषद की सभा का होगा आयोजन

 इस बीच यहां यह भी बता दें कि, सऊदी अरब के शहजादे सलमान राष्ट्रपति ट्रंप के लिए औपचारिक रात्रिभोज की मेजबानी करेंगे और खाड़ी सहयोग परिषद के सदस्यों की एक सभा का आयोजन करेंगे। इस परिषद में बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात शामिल हैं। 

यह भी जानें

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की यात्रा कार्यक्रम में शामिल तीन देश - सऊदी अरब, कतर और संयुक्त अरब अमीरात - ऐसे स्थान हैं जहां ट्रंप के बेटों द्वारा संचालित ‘ट्रंप ऑर्गनाइजेशन’ बड़ी रियल एस्टेट परियोजनाएं विकसित कर रहा है। इन परियोजनाओं में जेद्दा में एक ऊंची इमारत, दुबई में एक लग्जरी होटल तथा कतर में एक गोल्फ कोर्स और विला परिसर शामिल हैं। (एपी)

यह भी पढ़ें:

भारत-पाक संघर्ष के दौरान अमेरिकी नेताओं से वार्ता में "Trade" पर नहीं हुआ कोई जिक्र, पढ़िये ये रिपोर्ट

भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर नहीं होता तो परमाणु युद्ध हो जाता: ट्रंप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश