1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 1 जुलाई: माह का पहला दिन इन राशियों की चमका देगा किस्मत, जानिए अन्य राशियों का हाल

राशिफल 1 जुलाई: माह का पहला दिन इन राशियों की चमका देगा किस्मत, जानिए अन्य राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 30, 2020 03:00 pm IST,  Updated : Jun 30, 2020 03:00 pm IST

बुधवार को सिद्ध योग के साथ विशाखा नक्षत्र भी है। जिसका असर हर राशि के जातकों पर पड़ेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

राशिफल 1 जुलाई 2020- India TV Hindi
राशिफल 1 जुलाई 2020 Image Source : INDIA TV

आषाढ़ शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और बुधवार का दिन है। एकादशी तिथि शाम 5 बजकर 30 मिनट तक रहेगी। आज हरिशयनी एकादशी है। आज से भगवान श्री विष्णु विश्राम के लिये क्षीर सागर में चले जायेंगे और पूरे चार महीनों तक वहीं पर रहेंगे।  बुधवार के दिन भगवान विष्णु की विशेष रूप से पूजा-अर्चना करने से जीवन में सुख समृद्धि की वृद्धि होती है तथा श्रीहरि का आशीर्वाद सदैव मिलता रहता है। साथ ही दोपहर पहले 11 बजकर 17 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा। इसके अलावा देर रात 2 बजकर 34 मिनट तक विशाखा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा सुबह 6 बजकर 40 से शुरू होकर शाम 5 बजकर 30 मिनट तक पाताल लोक भद्रा रहेगी। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन। 

मेष राशि

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज सभी कार्यों में आपको सफलता हासिल होगी। आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी आपकी ईमानदारी से प्रभावित होंगे। साथ ही दाम्पत्य जीवन में एक दुसरे पर विश्वास में और मजबूती आएगी। कुछ नए अनुभवों के लिए आपको तैयार रहना चाहिए। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अन्य दिनों की अपेक्षा अच्छा रहेगा। साथ ही उनका ध्यान पढ़ाई-लिखाई पर केन्द्रित रहेगा। माता-पिता की सलाह आपके लिए लाभदायक होगी। 

 वृष राशि
आज समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। ऑफिस में कुछ दोस्तों के सहयोग से आपका प्रोजेक्ट पूरा होगा। जो विद्यार्थी विदेश में शिक्षा ग्रहण करना चाहते थे, कोरोना की वजह से उनको अब थोडा इंतेजार करना पड़ेगा। आपको शिक्षकों से पढ़ाई में मदद मिलेगी। पूरे दिन आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। घर पर ही परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक कार्य का अनुष्ठान करेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। लवमेटस के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। 

देवशयनी एकादशी का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और व्रत कथा, चातुर्मास में पाताल में निवास करेंगे भगवान विष्णु

राशिफल 1 जुलाई 2020
Image Source : INDIA TVराशिफल 1 जुलाई 2020

मिथुन राशि
आज शाम को परिवार वालों के साथ ही समय बितायेंगे। इससे आपके पारिवारिक रिश्ते और बेहतर होंगे। आज आपको किसी अजनबी से अपनी बातों को शेयर करने से बचना चाहिए। ऑफिस में सहकर्मियों की मदद से आप अपना काम समय से पूरा कर लेंगे। आज आप कुछ घरेलू सामान की खरीदारी करने का मन बनायेंगे। लवमेटस को आज कोई सरप्राईज मिलेगा। करीबी लोगों को आपसे कुछ अपेक्षाएं होगी। जीवनसाथी की तरफ से खुशखबरी मिलेगी। जिससे परिवार में सबके मन प्रसन्न होगा। 

कर्क राशि
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। सोचे हुए ज्यादातर काम धीरे-धीरे करके पूरे होंगे। आप दोस्तों के साथ किसी खास मामले पर चर्चा करेंगे। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। किसी अजनबी व्यक्ति की वजह से आपका मूड थोड़ा खराब हो सकता है, लेकिन शाम तक मूड अपने आप ठीक हो जाएगा। जीवनसाथी के साथ रिश्तें और मजबूत होंगे। कोई पुरानी बातों को याद करके आप थोड़े भावुक हो सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। 

मंगलवार को इस तरह से करें हनुमान जी की पूजा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट, जानें पूजा का सही तरीका

राशिफल 1 जुलाई 2020
Image Source : INDIA TVराशिफल 1 जुलाई 2020

 सिंह राशि
आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। किसी खास व्यक्ति से आपको कोई बड़ा फायदा होगा। ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। आज आपको किसी नये प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिलेगी। करियर से संबंधित नए अवसर आपको प्राप्त होंगे।आपको नये लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा। आज किसी पुराने दोस्त फ़ोन आयेगा। दाम्पत्य जीवन में चल रही अनबन आज समाप्त हो जाएगी। परिवार में सौहार्द बना रहेगा। 

कन्या राशि
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। ऑफिस में आपका कॉन्फिडेन्स देखकर बॉस आपसे खुश होंगे। अगर किसी नये काम की शरूआत करने की सोच रहे हैं, तो आगे चलकर आपको काफी फायदा होगा। आपको अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे है। कोरोना की परिस्थितियाँ पूरी तरह से ठीक हो जाने पर ट्रिप पर जाने का प्लान बनायेंगे। इस राशि वाले छात्रों को आज पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है। दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ बनी रहेंगी। 

राशिफल 1 जुलाई 2020
Image Source : INDIA TVराशिफल 1 जुलाई 2020

 तुला राशि
आज का मिलाजुला रहने वाला है।परिवार में सौहार्द बना रहेगा। किसी सब्जेक्ट को समझने में आ रही परेशानी को आप आप अपने सहपाठियों से फ़ोन पर डिस्कस करेंगे। किसी अनजान व्यक्ति पर जरुरत से ज्यादा भरोसा करने से बचे। बहुत जरुरी हो तभी वाहन का प्रयोग करें। साथ ही वाहन चलाते समय सावधानी वरतें। लवमेट के लिए आज का दिन सामान्य बना रहेगा। आज आपको किसी वाद-विवाद में पड़ने से बचना चाहिए। कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। 

वृश्चिक राशि
आज आप अपनी ऊर्जा अच्छे कार्यों में लगायेंगे। शैक्षणिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आज आज कोई मांगलिक कार्य करने का प्लान बनायेंगे। ऑफिस में काम समय पर खत्म करने पर सभी की वाहवाही का पात्र बनेंगे। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव लायेंगे। परिवार वालों के साथ कुछ महत्वपूर्ण मामलों पर बातचीत होगी। मार्केटिंग का काम कर रहे लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। 

राशिफल 1 जुलाई 2020
Image Source : INDIA TVराशिफल 1 जुलाई 2020

धनु राशि
आज आपका दिन शानदार रहेगा। रूके हुए कामों में आपको किसी मित्र की मदद मिलेगी। साथ ही कोई खास खुशखबरी भी मिलेगी। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आयेंगी, जिन्हें पूरा करने में आप सफल होंगे। आप अपने करियर में सफलता के बेहद करीब होंगे। ऑफिस में साथ काम करने वाले लोगों से आपको पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। कुछ नए विचार आपके दिमाग में आयेंगे। आप कोई नई योजना बनायेंगे। साथ ही आप इसमें सफल भी होंगे। 

मकर राशि
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। शाम तक किसी दूर के रिश्तेदार से कोई शुभ समाचार मिलेगा। आज आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। लवमेट के लिए आज का दिन मिठास भरा रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स को करियर में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। दूसरे लोगों की मदद करने का आपको मौका मिलेगा। परिवार वालों के साथ आज घर पर ही डिनर करेंगे। कार्यों में माता पिता का सहयोग मिलता रहेगा। बड़े भाई के सहयोग से कोई रुका हुआ कार्य पूरा कर लेंगे। 

राशिफल 1 जुलाई 2020
Image Source : INDIA TVराशिफल 1 जुलाई 2020

कुंभ राशि
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। अपनी काबिलियत से सभी काम को आप  सरलतापूर्वक पूरा कर लेंगे। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बना रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। नए लोगों से मुलाकात आपके भविष्य के लिए लाभदायक होगी। आप में आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी। उच्चाधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न रहेंगे। आपके विचारों को महत्व दिया जायेगा। अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव आयेंगे। आज आपकी रूचि सामाजिक कार्यों की तरफ रहेगी। छात्र किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करेंगे। 

मीन राशि
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ेगा। साथ ही आप इसमें सफल भी होंगे। कारोबारियों को कोई बड़ा फायदा होने के योग बन रहे है। आपकी समझदारी आपको हर प्रकार की मुसीबतों से दूर रखेगी। आज आपके रुके हुये पैसे वापस मिलेंगे। ऑफिस में कोई नयी जिम्मेदारी मिलेगी, जिसको निभाने में आप सफल होंगे। दाम्पत्य जीवन बेहतरीन रहेगा। लवमेटस एक दुसरे के भावनाओं की कद्र करेंगे, जिससे रिश्तों में और मजबूती आएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल