1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. घर पर बनाएं आम का मीठा अचार, जानें बनाने का सिंपल तरीका

घर पर बनाएं आम का मीठा अचार, जानें बनाने का सिंपल तरीका

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 04, 2020 07:11 am IST,  Updated : Jun 04, 2020 07:12 am IST

आम का अचार तीखा हो या फिर खट्टा हर किसी को पसंद होता है। जानिए घर पर कैसे बनाएं गुड़ से मीठा आम का अचार।

आम का मीठा अचार- India TV Hindi
आम का मीठा अचार Image Source : INSTRAGRAM/AROMA_PORTRAITS

गर्मियों का मौसम आते ही आम आना शुरू हो जाता है। कच्चा आम से लोग तरह-तरह के अचार बनाना पसंद करते हैं। आम का अचार तीखा हो या फिर खट्टा हर किसी को पसंद होता है। आम का मीठा अचार भी कई तरह से बनाया जाता है। इसे गुड़ या फिर चीनी से बनाया जाता है। जानिए घर पर कैसे बनाएं टेस्टी आम का मीठा अचार। 

आम का मीठा अचार बनाने के लिए सामग्री

  • 1 किलो कच्चा आम
  • आधा किलो गुड़
  • 100 ग्राम लाल मिर्च पाउडर
  • 100 ग्राम सौंफ
  • थोड़ा सा सिरका
  • 100 ग्राम जीरा
  • स्वादानुसार नमक

आम की खट्टी, मीठी और चटपटी रैसिपीज एक साथ, लीजिए आम का फुल स्वाद

ऐसे बनाएं आम का मीठा अचार

सबसे पहले कच्चा आम को अच्छे से धोकर छिल लेंगे। आप चाहे तो बिना छिले भी बना सकते हैं। इसके बाद इन्हें 7-8 छोटे-छोटे टुकड़े में काट लेंगे और इसे थोड़ी देर धूप में रख देंगे। वहीं दूसरी ओर सौंफ और जीरा को तवा में भून लें। अब गुड़ की चाशनी बनाएं। इसके लिए एक कढ़ाई या पैन में पानी और छोटे-छोटे टुकड़े किए हुए गुड़ डालेंगे। इसे उबाल आने देंगे। जब ये थोड़ा गाढ़ा हो जाएगा तो इसमें जीरा, सौंफ, नमक, लाल मिर्च पाउडर और कच्चा आम के टुकड़े डालकर अच्छे से मिक्स कर लेंगे। अब इसे थोड़ी देर पकने देंगे। 

तूर दाल में लगाएं ऐसा तड़का कि बढ़ जाए उसका स्वाद, जानिए बनाने की सिंपल विधि

लगभग 10 मिनट बाद गैस बंद कर देंगे और इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें। ठंडा होने के बाद इसमें सिरका अच्छे से मिलाकर किसी एयरटाइट कंटेनर में रख लेंगे।   

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल