1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Kitchen Hacks: अदरक-लहसुन के पेस्ट को इस तरह से करें स्टोर, 6 महीने तक बना रहेगा फ्रेश

Kitchen Hacks: अदरक-लहसुन के पेस्ट को इस तरह से करें स्टोर, 6 महीने तक बना रहेगा फ्रेश

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 02, 2021 12:00 pm IST,  Updated : Aug 02, 2021 12:03 pm IST

अगर आप महीनों तक फ्रेश रखना चाहते हैं अदरक-लहसुन के पेस्ट को तो फॉलो करें ये टिप्स।

photos- India TV Hindi
ginger garlic paste Image Source : INDIA TV

खाने में जब तक अदरक और लहसुन न हो खाना फीका सा रहता है। लोग खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए लहसुन-अदरक का इस्तेमाल करते हैं। खासकर कोरोना महामारी में लोगों ने खूब अदरक और लहसुन खाया है। अक्सर ऐसा होता है कि जिन्हें जल्दी-जल्दी सारा काम करना पड़ता है उनके लिए लहसुन छीलना और अदरक-लहसुन का पेस्ट बनना बड़ा झंझट का काम होता है। जिसकी वजह से कई बार खाने में अदरक लहसुन का यूज नहीं कर पाते।

यहां हम आपको एक ऐसा ही ट्रिक बताएंगे जिससे आप रोज-रोज अदरक लहसुन का पेस्ट बनाने से बच सकते हैं। हम आपको लहसुन-अदरक के पेस्ट को करीब 6 महीने तक तक स्टोर करने का तरीका बताने जा रहे हैं, जिससे आपकी ये परेशानी हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी। 

अदरक-लहसुन के पेस्ट को स्‍टोर करने का तरीका

बाजार से अदरक-लहसुन खरीदते वक्त ध्‍यान रखें कि वो खराब न हो एकदम फ्रेश ही खरीदें।

स्टोर करने के लिए सबसे पहले अदरक को छील कर मोटे-मोटे टुकड़ों में काट दें।

Kitchen Hacks: इन आसान तरीकों से प्याज को महीनों नहीं, बल्कि सालों तक करें स्टोर, जानिए देसी और बेस्ट जुगाड़

इसके बाद लहसुन को छीले और छीलकर उसमें से कलियां निकाल लें।

अदरक और लहसुन की मात्रा बराबर लें या अगर आप चाहें तो फिर लहसुन थोड़ा ज्यादा ले सकते हैं।

अब इसे अच्छी तरह से मिक्सी में पीस लें।

अब आइस ट्रे में चम्मच की मदद इस पेस्ट को डाल दें।

इसके बाद आइस ट्रे को प्लास्टिक से रैप कर ले और फिर 12 घंटे के लिए फ्रिजर में रख दें।

अदरक लहसुन का पेस्ट जब जम जाए तो इस आइस क्यूब को निकालकर एक प्लास्टिक बैग में पैक कर दें।

अदरक-लहसुन का पेस्ट जब भी आपको यूज करना हो तो आप क्यूब्स से अपनी जरूरत के हिसाब से निकाल लें।

इन तरीकों से आप अदरक-लहसुन के पेस्ट को 6 महीने तक स्टोर रख सकते हैं।

अगर आप इस पेस्ट को किसी एयर टाइट कंटेनर में रख लें तो ये 6 महीने से ज्यादा समय तक स्टोर रह सकता है इसमे बस अदरक और लहसुन के पेस्ट पर 3 से 4 चम्मच विनेगर डाल दें।

इससे पेस्ट का रंग थोड़ा बदल जाएगा पर आप इन्हे लंबे समय तक फ्रेश रख सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल