1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Kitchen Hacks: इन आसान तरीकों से प्याज को महीनों नहीं, बल्कि सालों तक करें स्टोर, जानिए देसी और बेस्ट जुगाड़

Kitchen Hacks: इन आसान तरीकों से प्याज को महीनों नहीं, बल्कि सालों तक करें स्टोर, जानिए देसी और बेस्ट जुगाड़

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 31, 2021 12:14 pm IST,  Updated : Aug 06, 2021 01:20 pm IST

आप अपने फ्रिज में प्याज को इतने लंबे समय तक स्टोर कर सकते हैं। इसके लिए न ज्यादा मेहनत करनी है, न ज्यादा स्पेस चाहिए और न ही कोई एक्स्ट्रा सामान यूज होगा।

Kitchen Hacks easy ways to store onions at home onion ko store karne ka tarika- India TV Hindi
Kitchen Hacks: इन आसान तरीकों से प्याज को महीनों नहीं, बल्कि सालों तक करें स्टोर, जानिए देसी और बेस्ट जुगाड़    Image Source : PIXABAY.COM

प्याज एक ऐसी चीज है, जिसका इस्तेमाल लगभग हर प्रकार की सब्जी बनाने में किया जाता है। लोग इसे सलाद के रूप में भी खाते हैं। हर घर में इसे खरीदा जाता है। वैसे तो बिना प्याज के भी कई लोग सब्जियां बनाते हैं, लेकिन ज्यादातर घरों में इसका यूज किया ही जाता है। कई बार ऐसा भी होता है कि प्याज के दाम आसमान छूते हैं। महंगे प्याज को हर दिन खरीदना मुश्किल हो जाता है। प्याज महंगा होने पर लोग सब्जियों में इसकी मात्रा कम कर देते हैं, लेकिन अब आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि हम आपको ऐसे आसान उपाय बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप प्याज को 1 या 2 महीने नहीं, बल्कि 1 साल तक स्टोर करके रख सकते हैं। जी हां, आपने सही पढ़ा, आप अपने फ्रिज में प्याज को इतने लंबे समय तक स्टोर कर सकते हैं। इसके लिए न ज्यादा मेहनत करनी है, न ज्यादा स्पेस चाहिए और न ही कोई एक्स्ट्रा सामान यूज होगा। इसका एक फायदा ये भी है कि कई बार हमें फटाफट खाना बनाना होता है और उस समय प्याज छीलने में बहुत समय लगता है। हम आपको जो ट्रिक बताने जा रहे हैं, उससे आप प्याज का तुरंत इस्तेमाल कर सकेंगी। 

आइये जानते हैं प्याज को लंबे समय तक स्टोर करने का आसान तरीका 

  • जब भी आपको लगे कि प्याज सस्ता मिल रहा है तो बस तुरंत ज्यादा मात्रा में खरीद लें और सालभर के लिए स्टोर करें। सबसे पहले हम आपको बताते हैं पहला तरीका। सबसे पहले आप प्याज को छील लें। इसके बाद आप इन्हें लंबे-लंबे आकार में काट लें। सारे प्याज को काट लेने के बाद आप इन्हें हाथों से क्रश कर दीजिए। ऐसा करने से सारे कटे हुए प्याज अलग-अलग हो जाएंगे। (इसका फायदा ये होगा कि जब आप इन्हें फ्राई करेंगी तो ये अंदर से गीले नहीं रहेंगे।)

Kitchen Hacks: 4-5 दिन में सड़ जाते हैं टमाटर? जानिए इन्हें 20-25 दिन स्टोर करने का बेस्ट तरीका

  • इसके बाद एक पैन (नॉनस्टिक या फिर नॉर्मल कोई भी बर्तन) में सारे कटे हुए प्याज रख लें और ऊपर से 1 कटोरी कुकिंग ऑइल डाल दें। (आपको लगेगा कि ऑइल काफी ज्यादा है, लेकिन प्याज को फ्राई करने के बाद ऑइल जस का तस ही रहेगा और आप खाना बनाने में इसका इस्तेमाल भी कर सकते हैं)
  • अब आपको पैन को गैस पर रखना है और मीडियम फ्लेम पर प्याज को पकाना है। (शुरू से लेकर आखिरी तक गैस की फ्लेम मीडियम ही रहेगी)।
  • यहां पर ध्यान देने वाली बात ये है कि आपको प्याज को बीच-बीच में चलाते रहना है। अगर आप इसे छोड़ देंगे तो ये नीचे से पकेगा, लेकिन ऊपर से नहीं पकेगा। इसलिए आपको पूरे समय इसको चलाते रहना है। 
  • प्याज धीरे-धीरे हल्का गुलाबी होने लगेगा। इस समय आपको ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। इसे बिल्कुल भी जलाना नहीं है और कच्चा भी नहीं छोड़ना है।
  • धीरे-धीरे प्याज का कलर बदलता जाएगा और ये हल्के भूरे रंग का हो जाएगा। जैसे ही ये हल्के भूरे रंग का हो, आपको इसे तुरंत पैन से निकाल लेना है। 
  • आप एक बर्तन पहले से रख लें और उसके ऊपर छन्नी का इस्तेमाल करें। प्याज को इसी में डाल दीजिए। आपको ये काम धीरे-धीरे नहीं करना है, क्योंकि ऐसा करने से प्याज जल सकता है। 
  • प्याज से पूरा ऑइल बाहर निकल आएगा। आप स्पैचुएला की मदद से दबा-दबाकर पूरा तेल निकाल लीजिए। प्याज में बिल्कुल भी तेल नहीं होना चाहिए। और प्याज को पेपर या नैपकीन पर भी न रखें। नहीं तो पूरा तेल पेपर सोख लेगा और तेल बेकार हो जाएगा। 
  • आप देखेंगे कि प्याज से तेल छानने के बाद आपको पूरा का पूरा ऑइल वापस मिल जाएगा। आपने जितना शुरुआत में इस्तेमाल किया था, उसमें से सिर्फ 1 या 2 चम्मच ही यूज हुआ होगा। 
  • आप इस प्याज को कभी भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको सब्जी बनानी है तो जरा सा प्याज लेकर उसमें टमाटर, अदरक, हरी मिर्च लेकर मिक्सी में ग्राइंड कर लें। अगर बिरयानी या पुलाव में डालना है तो भी इसे आराम से यूज कर सकते हैं। 
  • आप 1 या डेढ़ किलो प्याज को इस तरह से फ्राई करके स्टोर कर सकते हैं। आप इन्हें बॉक्स में करके फ्रिज में रख दीजिए। क्वांटिटी ज्यादा है तो फ्रिजर में भी स्टोर कर सकते हैं।  

Kitchen Hacks easy ways to store onions at home onion ko store karne ka tarika
Image Source : PIXABAY.COMKitchen Hacks: इन आसान तरीकों से प्याज को महीनों नहीं, बल्कि सालों तक करें स्टोर, जानिए देसी और बेस्ट जुगाड़ 

प्याज को स्टोर करने का एक और तरीका है:

आप प्याज को छील लें। इसके बाद उन्हें लंबे-लंबे आकार में काट लें। बड़ी थाली में कटे हुए प्याज को फैला दें। कटे हुए प्याज को सूती कपड़े से ढक दें। ढकी हुई थाली को धूप में 5 दिन तक रखना है। आप पहले दिन कपड़ा हटाकर देखेंगे तो प्याज हल्के से सिकुड़े हुए मिलेंगे। दो दिन बाद ये और पतले हो जाएंगे। पांच दिन बाद ये पूरी तरह से सूख जाएंगे। अब आप इसे मिक्सी में पीस लें। आपको प्याज का सूखा पाउडर मिलेगा। अब आप इसका इस्तेमाल आराम से सब्जी बनाते समय कर सकती हैं। 

प्याज को लंबे समय तक स्टोर करने के और भी कई आसान तरीके हैं। आइये आपको कुछ और आसान तरीकों के बारे में बताते हैं:

1. कच्चे प्याज को कभी भी फ्रिज में मत रखिए।

2. आलू और प्याज को साथ में मत रखिए। आलू मॉश्चर छोड़ते हैं, जिसकी वजह से प्याज सड़ जाते हैं। 

3. प्याज को खुली, सूखी और ठंडी जगह पर रख दें। 

4. प्याज को लहसुन के साथ स्टोर करने की कोशिश करें, क्योंकि दोनों का नेचर समान है। 

5. प्याज की ग्रेडिंग करना जरूरी है। आप सबसे बड़े प्याज को पहले इस्तेमाल करें। उसके बाद मीडियम और फिर आखिरी में छोटे प्याज को यूज करें। 

6. प्याज को साफ-सुथरा करके रखें। कटे हुए प्याज को अलग कर दें। 

डिस्क्लेमर - ये नुस्खे डॉक्टरों या एक्सपर्ट्स द्वारा प्रामाणिक नहीं है। इंटरनेट पर मौजूद जानकारी और लोगों के अनुभव के आधार पर इस स्टोरी को लिखा गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल