India TV Delhi Bureau Desk
-
दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन आघात', 4 दिनों में 151 अपराधी गिरफ्तार
स्ट्रीट क्राइम पर रोकथाम के लिए दिल्ली पुलिस ने 'ऑपरेशन आघात' के तहत 151 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा पुलिस ने 2 पिस्तौल, 4 देशी कट्टे, 11 कारतूस और 21 चाकू भी बरामद किया है।
दिल्ली | Aug 24, 2026 05:20 pm IST -
दिल्ली के जसोला में खुले नाले में गिरा मासूम, सर्च ऑपरेशन बंद होने पर भड़के लोग
15 साल का मिथुन दिल्ली के जसोला गांव के खुले नाले में गिर कर तेज बहाव में डूब गया। दो दिन से चल रहे सर्च ऑपरेशन के बाद भी बच्ते का पता नहीं लगाया जा सका। गुस्साए परिजनों ने जसोला मेट्रो स्टेशन के नीचे सड़क पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
दिल्ली | Aug 23, 2026 11:07 pm IST -
Advertisement
-
दिल्ली में ITO रेड लाइट पर बेकाबू हुई कार, डिवाइडर तोड़कर कर्नाटक सरकार की गाड़ी से टकराई, 2 MLA समेत कई लोग घायल
दिल्ली के ITO रेड लाइट एक अनियंत्रित कार सड़क के बीच बने डिवाइडर को तोड़ती हुई सड़क के दूसरी तरफ चली गई और फुटपाथ पर लोहे की ग्रिल मे फंस गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।
दिल्ली | Aug 24, 2026 12:24 am IST -
पश्चिमी दिल्ली में वैन के किराए को लेकर विवाद ने लिया खूनी मोड़, ड्राइवर ने ईंट से मारकर कर दी पैसेंजर की हत्या
पश्चिमी दिल्ली में वैन के किराए को लेकर हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि एक यात्री की जान चली गई। नारायणा इलाके में मिले शव के बाद शुरू हुई जांच में पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए आरोपी तक पहुंची। मामले में 3 लोगों की गिरफ्तारी हुई है और पुलिस आगे की जांच कर रही है।
दिल्ली | Aug 22, 2026 08:05 pm IST -
Advertisement
-
IIT दिल्ली कैंपस में छात्र ने की आत्महत्या, 6वीं मंजिल से लगाई छलांग, पुलिस खंगाल रही मोबाइल और काउंसलिंग रिकॉर्ड
IIT दिल्ली कैंपस में एक एमएससी फिजिक्स के छात्र की मौत हो गई। पुलिस ने मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं किया है। छात्र का मोबाइल फोन भी मिला है, जिसकी जांच की जाएगी। पुलिस कॉलेज प्रशासन से काउंसलिंग रिकॉर्ड और अन्य जरूरी जानकारी जुटा रही है।
दिल्ली | Aug 22, 2026 06:44 pm IST -
दिल्ली क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन; लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा अमर गिरफ्तार, मांगी थी 2 करोड़ रुपये की रंगदारी
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने लॉरेंस बिश्नोई और रणदीप मलिक गैंग से जुड़े फरार आरोपी अमरजीत उर्फ अमर को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर एक कारोबारी से 2 करोड़ की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है।
दिल्ली | Aug 22, 2026 02:46 pm IST -
Advertisement
-
पत्नी की बेरहमी से हत्या कर सेप्टिक टैंक में फेंका शव, दिल्ली HC ने आरोपी को बेल देने से किया इनकार
दिल्ली हाई कोर्ट ने पत्नी की हत्या कर उसके शव सेप्टिक टैंक में ठिकाने लगाने वाले आरोपी की बेल रिजेक्ट कर दी है। कोर्ट के मुताबिक सुनवाई में देरी जमानत देने का एक आधार हो सकती है, लेकिन यही एकमात्र आधार नहीं है। अदालत ने कहा हत्या के तरीके से मुंह नहीं मोड़ सकते।
दिल्ली | Aug 21, 2026 08:38 pm IST -
करोल बाग में 2 करोड़ की सनसनीखेज चोरी: कार का शीशा तोड़ उड़ाए सोने-हीरे से भरे 3 बैग, आरोपी फरार
दिल्ली के करोल बाग से चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े एक ज्वेलरी कारोबारी की कार से 2 करोड़ रुपये से अधिक का सामान चोरी कर लिया। पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुटी हुई है।
दिल्ली | Aug 21, 2026 08:39 am IST -
Advertisement
-
शादी के 7 महीने बाद पत्नी की मौत, दहेज हत्या केस में पति और सास-ससुर बरी, कोर्ट ने कहा- आरोप साबित नहीं
दिल्ली की एक अदालत ने दहेज हत्या और पत्नी के साथ क्रूरता के मामले में पति और सास-ससुर को बरी कर दिया। कोर्ट ने कहा कि अभियोजन पक्ष आरोपों को संदेह से परे साबित करने में नाकाम रहा। मृतका ससुराल से महीने भर पहले ही मायके लौट आई थी और इस दौरान आरोपियों से उसका कोई संपर्क नहीं था।
दिल्ली | Aug 19, 2026 07:58 pm IST -
दिल्ली में डेटिंग ऐप के जरिए बुजुर्ग से ठगी: डिनर पर बुलाया, मोबाइल चुराया और फिर खाली कर दिया बैंक अकाउंट
दिल्ली में डेटिंग ऐप पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर 67 वर्षीय बुजुर्ग से ठगी करने के आरोप में दो युवतियों को साउथ-वेस्ट साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
दिल्ली | Aug 19, 2026 10:38 am IST -
Advertisement
-
DU में फिर छात्र ने प्रोफेसर को मारा थप्पड़, आरोपी निलंबित, सुरक्षा को लेकर शिक्षकों का जोरदार प्रदर्शन
दिल्ली यूनिवर्सिटी के लॉ फैकल्टी में 17 अगस्त को एक रिसर्च स्कॉलर द्वारा प्रोफेसर पर हमला और थप्पड़ मारने की घटना सामने आई है। जिसे लेकर पूरे कैंपस में भारी हड़कंप मचा हुआ है और शिक्षकों में जबरदस्त रोष है।
दिल्ली | Aug 18, 2026 01:54 pm IST -
दिल्ली के रघुबीर नगर के एक गोदाम में ई-रिक्शा की बैटरी फटने से लगी आग, 2 लोगों की मौत
दिल्ली के रघुबीर नगर के एक गोदाम में ब्लास्ट के बाद भीषण आग लग गई। हादसे की चपेट में दो लोग भी आ गए जिन्हें अस्पताल ले जाने के बाद मृत घोषित कर दिया गया। पढ़ें पूरी खबर।
दिल्ली | Aug 17, 2026 10:53 am IST -
Advertisement
-
सोशल मीडिया पर दोस्ती पड़ी भारी; शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज
सोशल मीडिया पर दोस्त बने व्यक्ति ने दिल्ली में 22 वर्षीय एक मेकअप आर्टिस्ट के साथ कथित तौर पर दो बार दुष्कर्म किया। पुलिस सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।
दिल्ली | Aug 16, 2026 11:35 pm IST -
सड़क दुर्घटना में दिव्यांग हुए व्यक्ति के पक्ष में फैसला, दिल्ली न्यायाधिकरण ने तय किया ₹2.92 करोड़ का मुआवजा
दिल्ली के मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण (MACT) ने वर्ष 2020 के एक भीषण सड़क हादसे में 88 प्रतिशत स्थायी रूप से अपंग हुए 32 वर्षीय नीलमणि चौहान को 2.92 करोड़ रुपये से अधिक का मुआवजा देने का निर्देश दिया है।
दिल्ली | Aug 16, 2026 11:08 pm IST -
Advertisement
-
दिल्ली के कल्याणपुरी में सफाई कर्मचारी की चाकू गोदकर हत्या, गुस्से में सफाईकर्मी, हड़ताल की दी धमकी
दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में एक सफाई कर्मचारी की चाकू से गोदकर हत्या कर दिए जाने के बाद तनाव फैल गया है। लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल के बाहर सफाई कर्मचारी इकट्ठा हो गए हैं और इलाके में सभी साफ-सफाई के काम रोक दिए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर।
दिल्ली | Aug 16, 2026 12:56 pm IST -
तेज रफ्तार ट्रक ने छीनी जान, दिल्ली ट्रिब्यूनल ने परिवार के हक में सुनाया फैसला, मिलेगा 32.74 लाख रुपये मुआवजा
दिल्ली मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल ने 49 वर्षीय मुकेश कुमार की मौत के मामले में उनके परिवार के पक्ष में फैसला सुनाया है। ट्रिब्यूनल ने एसबीआई जनरल इंश्योरेंस कंपनी को 9 फीसदी सालाना ब्याज के साथ 32.74 लाख रुपये से अधिक की मुआवजा राशि देने का निर्देश दिया है।
दिल्ली | Aug 15, 2026 06:57 pm IST -
Advertisement
-
पैरोल खत्म होने के बाद फरार उम्रकैद का कैदी गिरफ्तार, 14 महीने के बच्चे की हत्या के मामले में काट रहा था सजा
दिल्ली पुलिस ने 14 महीने के बच्चे के अपहरण और हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी अक्टूबर 2024 में 45 दिन की पैरोल मिलने के बाद जेल नहीं लौटा था और करीब दो साल से फरार चल रहा था।
दिल्ली | Aug 14, 2026 07:55 pm IST -
34 सरकारी स्कूल होंगे धराशायी, 900 करोड़ की लागत से बनेंगे 27 नए स्कूल, दिल्ली सरकार ने क्यों लिया ये बड़ा फैसला
दिल्ली के सभी 1,090 सरकारी स्कूलों की डिजिटल प्रोफाइलिंग पूरी हो चुकी है। इसके आधार पर कमजोर और असुरक्षित भवनों की पहचान की जा रही है। 34 स्कूलों को गिराने के लिए चिन्हित किया गया है। वहीं, करीब 900 करोड़ रुपये की लागत से 27 नए स्कूल भवन बनाए जाएंगे।
दिल्ली | Aug 13, 2026 08:41 pm IST -
स्पा में नौकरी का झांसा देकर मानव-तस्करी का खेल, दिल्ली पुलिस ने 3 राज्यों से 10 पीड़िताओं को बचाया
दिल्ली पुलिस ने महिलाओं और लड़कियों को स्पा सेंटरों में अच्छी नौकरी और बेहतर जिंदगी का लालच देकर फंसाने वाले अंतरराज्यीय मानव-तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने कार्रवाई कर 10 पीड़िताओं को बचाया और कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
दिल्ली | Aug 12, 2026 11:33 pm IST -
दिल्ली कैंट में तेज रफ्तार कार का कहर, चपेट में आई महिला की मौत, पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को दबोचा
दिल्ली कैंट इलाके में मंगलवार दोपहर सड़क हादसे में एक महिला की जान चली गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि घायल महिला को अस्पताल ले जाया जा चुका है। बाद में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने कथित कार चालक को हिरासत में लिया है।
दिल्ली | Aug 11, 2026 08:28 pm IST