Nirnay Kapoor
-
फिर पकड़ा गया खाने के नाम पर बेचा जा रहा जहर, सैकड़ों किलो नकली घी और मिठाईयां जब्त
त्योहारों के सीजन में बाजार में नकली चीजों की भी भरमार है। खासतौर पर नकली घी, मिठाइयां आदि। ताजा मामले में पालनपुर से 567 लीटर नकली घी, और 3890 किलो मिलावटी मिठाई जब्त की गई हैं।
गुजरात | Nov 08, 2023 10:33 am IST -
देश की धरती पर खुलने जा रही पहली विदेशी यूनिवर्सिटी, शिक्षामंत्री की मौजूदगी में हुई घोषणा
देश में पहली पर कोई विदेशी यूनिवर्सिटी अपना फुल कैंपस ला रही है। अच्छी शिक्षा के चक्कर में अब छात्रों को बाहर विदेश जाकर पढ़ाई करने की जरूरत नहीं हैं, आस्ट्रेलिया की फेमस यूनिवर्सिटी 'वोलोंगोंग यूनिवर्सिटी' देश में कैंपस खोलने जा रही है।
एजुकेशन | Nov 07, 2023 07:05 pm IST -
Advertisement
-
आप विधायक ने वन विभाग के कर्मचारियों को दी धमकी, मुकदमा दर्ज
नर्मदा जिले के डेडियापाड़ा विधानसभा सीट से विधायक चेतर वसावा पर वन विभाग के कर्मचारियों को धमकाने का आरोप है। विधायक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पूरे मामले में विधायक की पत्नी, उनके पीए व एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया है।
गुजरात | Nov 04, 2023 07:17 am IST -
भुज में होगी RSS की महत्वपूर्ण बैठक, राम मंदिर की स्थापना को लेकर होगी अहम चर्चा
हर साल की तरह इस साल भी RSS की भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक आयोजित की जाएगी। इसके लिए गुजराते के भुज को चुना गया है। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी।
गुजरात | Nov 03, 2023 07:45 pm IST -
Advertisement
-
ड्रग्स बनाने वाली फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई, 250 करोड़ के नशीले पदार्थ बरामद, जांच में चौंकाने वाले हुए खुलासे
महाराष्ट्र के औरंगाबाद में ड्रग्स बनाने वाली फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई की गई है। अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने डीआरआई की गुजरात यूनिट के साथ मिलकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया है।
गुजरात | Nov 02, 2023 08:47 am IST -
वर्ल्ड डिज़ाइन ऑर्गनाइज़ेशन के प्रेसिडेंट चुने गए प्रद्युम्न व्यास, राष्ट्रीय डिज़ाइन संस्थान के रह चुके हैं निदेशक
देश के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय डिज़ाइन संस्थान में निदेशक के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके प्रद्युम्न व्यास को वर्ल्ड डिज़ाइन ऑर्गनाइज़ेशन का प्रेसिडेंट चुना गया है। वह 2025-2027 तक WDO के अध्यक्ष के तौर पर कार्यरत रहेंगे।
गुजरात | Nov 01, 2023 12:12 pm IST -
Advertisement
-
लापरवाही को लेकर एक ट्वीट और मचा हड़कंप, तुरंत एक्शन में आई सरकार
गुजरात से एक लापरवाही का मामला सामने आया। इसे लेकर ट्वीट करने पर प्रशासन ने कंस्ट्रक्शन सेफ्टी नॉर्म्स के उल्लंघन की वजह से "मोंडेल वन" नाम की कंस्ट्रक्शन साइट का काम बंद करवा दिया है।
गुजरात | Oct 31, 2023 01:33 pm IST -
क्या आपको भी हुआ था कोरोना? हार्ट अटैक से बचने के लिए स्वास्थ्य मंत्री ने दी सबसे जरूरी सलाह
Mansukh Mandaviya on Heart Attack: स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बढ़ते हार्ट अटैक के मामलों को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। सुनने और पढ़ने में ये अजीब लग रहा है लेकिन इसके पीछे उन्होंने ICMR की रिसर्च स्टडी की बात की है। क्या है मामला विस्तार से समझते हैं।
हेल्थ | Oct 31, 2023 11:49 am IST -
Advertisement
-
पीएम मोदी फिर चुने गए सोमनाथ ट्रस्ट के अध्यक्ष, सीएम भूपेंद्र के बेटे से भी मिलने पहुंचे
एक बार फिर से सोमनाथ ट्रस्ट के अध्यक्ष के रूप में चुने जाने के बाद पीएम मोदी पांच साल तक ट्रस्ट के अध्यक्ष के रूप में कार्य करेंगे। पीएम द्वारा की गई ट्रस्ट की बैठक में सोमनाथ मंदिर को लेकर कई विकास कार्यों को भी हरी झंडी दी गई।
गुजरात | Oct 31, 2023 06:10 am IST -
गुजरात के छोटा उदयपुर में फर्जी सरकारी कार्यालय! फंड भी किया हासिल, ऐसे पकड़ में आया शातिर ठग
गुजरात के छोटा उदयपुर में ठगी और धोखाधड़ी का ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकर सभी चकित हैं। दरअसल यहां पिछले करीब दो साल से एक फर्जी सरकारी दफ्तर चल रहा था।
गुजरात | Oct 28, 2023 02:19 pm IST -
Advertisement
-
गुजरात: पालनपुर में निर्माणधीन ओवरब्रिज का स्लैब टूटा, CCTV फुटेज में दिखा भयानक मंजर, 2 लोगों के शव बरामद
गुजरात के पालनपुर के आरटीओ सर्कल के पास बड़ा हादसा हो गया है। इस हादसे में 2 लोगों की मौत की खबर है। हादसे के दौरान अंबाजी की तरफ जाने वाले मार्ग पर ब्रिज का 50 मीटर से ज्यादा लंबा स्लैब टूट गया।
गुजरात | Oct 23, 2023 09:28 pm IST -
दुनिया की सबसे बड़ी ऑफिस बिल्डिंग बनकर तैयार, सूरत डायमंड बोर्स का PM मोदी करेंगे उद्घाटन; जानें इसकी खासियत
भारत में दुनिया की सबसे बड़ी ऑफिस बिल्डिंग सूरत में बनकर तैयार हो गई है। दुनिया की सबसे बड़ी हीरा इंडस्ट्री 'सूरत डायमंड बोर्स' का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 दिसंबर को उद्घाटन करेंगे।
गुजरात | Oct 23, 2023 02:48 pm IST -
Advertisement
-
गुजरात: फूड एंड ड्रग्स डिपार्टमेंट को मिली बड़ी कामयाबी, हाथ लगी 17 लाख कीमत की नकली दवाइयां
गुजरात में फूड एंड ड्रग्स डिपार्टमेंट को एक नकली दवाइयों की एक बड़ी खेप हाथ लगी है। साथ ही इससे जुड़े एक बड़े रैकेट के बारे में अहम सुराग मिला है। विभाग रैकेट के बारे में तेजी से छानबीन में जुटी हुई है।
गुजरात | Oct 23, 2023 12:04 pm IST -
विवादों में घिरीं मॉडल सोफिया अंसारी, लहंगे में बोल्ड डांस करने के बाद हुईं ट्रोल, सामने आया VIDEO
गुजरात में गरबा आयोजन में दूसरे धर्म के लोगों को नो इंट्री का विवाद पूरी तरह खत्म भी नहीं हो पाया है और अब मुस्लिम लड़कियों की इसमें एंट्री को लेकर भी सोशल मीडिया पर बहस चालू हो गई है। इसके पीछे की वजह मॉडल सोफिया अंसारी को बताया जा रहा है।
गुजरात | Oct 21, 2023 11:36 pm IST -
Advertisement
-
धोरड़ो, जिसे मिला UNWTO द्वारा बेस्ट टूरिज्म विलेज का अवार्ड, पीएम मोदी का इससे है खास लगाव
धोरड़ो और गुजरात में टूरिज़्म के ब्रांड प्रमोशन के लिए वो अमिताभ बच्चन को ही ले आये और उस कैम्पेन से खुशबु गुजरात की ऐसी फैली की पिछले 10 -12 सालों में गुजरात आने वाले टूरिस्ट की संख्या में भारी उछाल आया है।
गुजरात | Oct 21, 2023 10:25 am IST -
गुजरात हाई कोर्ट का एक्शन, मुस्लिम युवकों की सरेआम पिटाई मामले में 4 पुलिस वालों को जेल
बीते साल गुजरात के खेड़ा जिले के उंधेला गांव में नवरात्रि के गरबा कार्यक्रम पर पथराव हुआ था। पुलिस ने पथराव के आरोप में हिरासत में लिए गए युवकों की सरेआम पिटाई की थी। अब कोर्ट ने इस मामले में फैसला सुनाया है।
राष्ट्रीय | Oct 19, 2023 11:23 pm IST -
Advertisement
-
गुजरात: सूरत में नवजात ने अपनी मौत के बाद दिया 6 लोगों को जीवन दान, जानें कैसे हुआ ये करिश्मा
गुजरात के सूरत में एक ऐसा करिश्मा हुआ, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। दरअसल यहां महज 111 घंटे जीने वाले एक नवजात ने 6 अन्य लोगों को जीवन दे दिया और अपना नाम इतिहास में दर्ज करवा लिया।
गुजरात | Oct 18, 2023 11:31 pm IST -
ODI World Cup: क्या आपके पास भी तो नहीं है भारत-पाकिस्तान मैच का नकली टिकट, ऐसे करें असली की पहचान
ODI World Cup 2023 में भारत और पाकिस्तान के बीच 14 अक्टूबर को मैच खेला जाएगा। इस मुकाबले को लेकर बाजार में नकली टिकट बिक रहे हैं। ऐसे में असली की पहचान कैसे करें।
क्रिकेट | Oct 11, 2023 06:10 pm IST -
अडाणी पोर्ट्स ने कहा- इजराइल में हाइफा बंदरगाह पर सभी कर्मचारी सुरक्षित, स्टॉक में 5% की बड़ी गिरावट
इजरायल पर हमास के हमले के बाद अडाणी पोर्ट्स के शेयरों में बड़ी गिरावट आ गई। बाजार बंद होने पर शेयर 5.09% की गिरावट के साथ 788.50 रुपये में बंद हुआ। आपको बता दें कि इसी साल अडाणी ग्रुप ने इजरायल में हइफा बंदरगाह को करीब 1.18 अरब डॉलर में अधिग्रहण किया था।
बिज़नेस | Oct 09, 2023 06:46 pm IST -
नरेंद्र मोदी ने साल 2001 में आज ही ली थी गुजरात के सीएम पद की शपथ, प्रशासक के तौर पर पूरे हुए 22 साल
नरेंद्र मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। शपथ लेने के बाद से ही उन्होंने राज्य के विकास और उन्नति के लिए काम करना शुरू कार्ड दिया। आज उन्हें प्रशासनिक सेवा करते हुए 22 साल पूरे हो चुके हैं।
गुजरात | Oct 07, 2023 02:38 pm IST