1. Hindi News
  2. बिहार
  3. आरक्षण को लेकर चैन से नहीं बैठेगी आरजेडी! कल होगा धरना प्रदर्शन, तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर बोला हमला, लगाए ये आरोप

आरक्षण को लेकर चैन से नहीं बैठेगी आरजेडी! कल होगा धरना प्रदर्शन, तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर बोला हमला, लगाए ये आरोप

 Published : Aug 31, 2024 08:52 am IST,  Updated : Aug 31, 2024 08:53 am IST

राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने ऐलान किया है कि आरक्षण को लेकर राष्ट्रीय जनता दल का धरना प्रदर्शन कल लोगा। वे खुद भी कल पार्टी दफ्तर में मौजूद रहेंगे।

Tejashwi Yadav- India TV Hindi
तेजस्वी यादव, राष्ट्रीय जनता दल Image Source : ANI

पटना: बिहार में जातीय जनगणना के बाद बढ़े हुए आरक्षण (65% reservation for OBC, SC and ST) को लेकर राष्ट्रीय जनता दल रविवार को पूरे राज्य में धरना प्रदर्शन करेगा। यह ऐलान पूर्व डिप्टी सीएम और नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने किया है। उन्होंने कहा बीजेपी पर आरोप लगाया कि वह आरक्षण को खत्म करना चाहती है। तेजस्वी ने यह भी कहा कि राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीम कोर्ट में अपना पक्ष मजबूती से रखेगा। 

Related Stories

'ओबीसी, एससी और एसटी के लिए 65% आरक्षण दिया'

तेजस्वी यादव ने मीडिया से बात करते हुए आरक्षण के सवाल पर कहा, हमारी सरकार ने ओबीसी, एससी और एसटी के लिए 65% आरक्षण दिया था, हमने इसे अनुसूची 9 के तहत शामिल करने का उल्लेख किया था। लेकिन इसे अनुसूची 9 में नहीं डाला गया। मामला अभी विचाराधीन है।' 

'आरक्षण को खत्म करना चाहती है बीजेपी'

तेजस्वी ने आगे कहा,  'हम जानते थे कि बीजेपी ऐसा नहीं चाहती थी। वह आरक्षण खत्म करना चाहती थी, इसलिए उसने इसे अनुसूची 9 में शामिल नहीं किया...हमने कहा था कि अगर वे (राज्य सरकार) इसे कोर्ट में ठीक से पेश नहीं करते हैं, तो राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगा और अपना पक्ष रखेगा। अब कोर्ट में जा चुके हैं और कोर्ट के सामने राष्ट्रीय जनता दल अपना पक्ष पूरी मजबूती से रखेगा। 

इसके साथ ही तेजस्वी ने आरक्षण को लेकर धरना-प्रदर्शन का भी ऐलान किया। उन्होंने कहा कि अपनी मांग को लेकर हमने 1 सितंबर को धरना-प्रदर्शन की घोषणा की है। हम खुद भी पार्टी कार्यालय में मौजूद रहेंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।