1. Hindi News
  2. बिहार
  3. नीतीश कुमार के बयान से बवाल! बच्चे पैदा करने पर ये क्या बोल गए बिहार के सीएम? बीजेपी ने बोला हमला

नीतीश कुमार के बयान से बवाल! बच्चे पैदा करने पर ये क्या बोल गए बिहार के सीएम? बीजेपी ने बोला हमला

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Jan 08, 2023 07:00 pm IST,  Updated : Jan 08, 2023 07:08 pm IST

बिहार के सीएम नीतीश कुमार एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रजनन दर को रोकने के लिए महिला और पुरुष को लेकर टिप्पणी करते दिखाई दिए। इसका वीडियो सोशल ​मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें वे प्रजनन दर से जुड़ी बात पर चर्चा कर रहै हैं। इस पर विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी ने उन पर हमला बोला है।

नीतीश कुमार- India TV Hindi
नीतीश कुमार Image Source : FILE

बिहार के सीएम नीतीश कुमार 5 जनवरी से समाधान यात्रा पर हैं।  उन्होंने बिहार के हाजीपुर में विकास कार्यों की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने एक कार्यक्रम को संबोधित किया। लेकिन उनके संवाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जारी हुई है, जिसमें वे प्रजनन दर को लेकर चर्चा कर रहे हैं।

विधानपरिषद के नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी ने शनिवार को वीडियो जारी किया। इसमें उन्होंने सीएम पर निशाना साधा। चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री 'कुशासन कुमार' ने जिन अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया वह संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है। ऐसे शब्दों का प्रयोग कर वह मुख्यमंत्री पद की गरिमा को कलंकित कर रहे हैं।

प्रजनन दर को लेकर क्या कहा सीएम नीतीश कुमार ने?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नीतीश कुमार वैशाली में जीविका दीदीयों के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रजनन दर को रोकने के लिए महिला और पुरुष को लेकर टिप्पणी करते दिखे। इस बात का जो वीडियो सम्राट चौधरी ने ट्विटर पर शेयर किया है उसमें मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि 'अब मर्द लोग जिस तरीके से रोज-रोज अपना करते ही रहता है, लेकिन उसको ध्यान में नहीं रहता है कि हमको रोज बच्चा पैदा नहीं करना है। मर्दों को इससे कोई मतलब नहीं रहता है। महिलाएं ही इसको लेकर खुद को बचा सकती हैं।

तभी प्रजनन दर को काबू में किया जा सकता है।'

हालांकि वीडियो कुछ ही सेकंड का शेयर किया गया है जिससे यह कहा नहीं जा सकता कि मुख्यमंत्री ने पूरी क्या बात की है। सम्राट चौधरी ने इस पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा है कि उन्होंने अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया है। इस भाषा से वो मुख्यमंत्री पद की गरिमा को कलंकित कर रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।