मेडिकल इन्फ्लेशन (चिकित्सा महंगाई)-
देश में अधिकांश लोग कभी न कभी किसी न किसी बीमारी की चपेट में आते हैं ऐसे में उन्हें अस्पताल में डॉक्टर के पास जाना होता है। आज के दौर में भारत में मेडिकल इन्फ्लेशन भी अपने चरम पर है। अगर आपके घर में कोई भी व्यक्ति बीमार होता है तो वह न सिर्फ आपके घर के बजट को बिगाड़ देता है बल्कि वह आपको मानसिक रुप से भी हताश कर देता है। हालांकि सरकार भारत में चिकित्सकीय सुविधाओं की कीमतों पर अंकुश लगाने की कोशिश कर रही है। सरकार दवाओं की कीमतों में कमी लाने के साथ साथ भारत के आम लोगों के लिए जन औषधि केंद्रों जैसी सुविधाएं भी दे रही है। हालांकि सीधे तौर पर आम आदमियों पर पड़ने वाली इस चोट को दुरुस्त होने में अभी थोडा वक्त लगेगा।
अगली स्लाइड में पढ़ें क्या है महंगाई का अगला द्वार