
लाइफस्टाइल इन्फ्लेशन (रहन सहन संबंधी महंगाई)-
जरा बीते दिनों लौटें करीब 10 साल पहले आप हर वीकैंड यानी संडे को अपने पूरे परिवार के साथ सिनेमाहाल में महज 200 से 300 रुपए में फिल्म देख सकते थे। लेकिन आज के दौर में इस वीकैंड के लुत्फ पर लाइफस्टाइल इन्फ्लेशन पर The End का बोर्ड टांग दिया है। अगर आज के जमाने की बात करें तो सबसे सस्ते सिनेमा हाल में भी सबसे सस्ता टिकट 200 रुपए का होता है। ऐसे में अगर आप फिल्म देखने के बाद खाना खाने की जहमत उठाते हैं तो आपको पहले की तुलना में करीब 10 गुना ज्यादा रकम अपनी जेब से ढीली करनी होगी। यह है लाइफ स्टाइट का द्वार जो देता है महंगाई की मार। वहीं आप अगर गैजेट्स रखने के शौकीन हैं तो यह शौक भी अब लगभग कम होता दिख रहा है क्योंकि महंगाई की मार ने यहां भी दस्तक दे दी है।
अगली स्लाइड में पढ़ें क्या है महंगाई का अगला द्वार