
एजुकेशन इन्फ्लेशन (महंगी पढ़ाई)-
पढ़ोगे लिखोगे तो बनोगे नबाव वाले दौर में जहां शिक्षा बेहद सीमित हलकों में थी, लेकिन लोगों की जद में थी, लोग अपने बच्चों को पढ़ा सकते थे। लेकिन आज के दौर में अपने बच्चों को पढ़ाने के बारे में सोचना भी आपको गंभीर कर देता है। महंगाई बढ़ने के दौरान आरबीआई ने रेपो रेट में इजाफा कर दिया था जिसने न सिर्फ रिटेल लोन को बढ़ाया बल्कि एजुकेशन लोन को भी महंगा कर दिया। आज के दौर में आपको एजुकेशन लोन पर भी तगड़ा ब्याज अदा करना पड़ता है। आज के दौर में मात्र एक सामान्य ट्यूशन की फीस सालाना 5 लाख रुपए के आस पास बैठती है। एजुकेशन इन्फ्लेशन 7 से 8 फीसदी के आस पास पहुंच चुकी है। तो ऐसे में अगर आप अपने बच्चे तो बेहतर शिक्षा देने के बारे में सोच रहे हैं तो आप जरा अपनी जेब का मिजाज भी देख लें।
अगली स्लाइड में पढ़ें क्या है महंगाई का अगला द्वार