1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. होंडा ने लांच की नई बाइक लिवो, जानिए खासियतें

होंडा ने लांच की नई बाइक लिवो, जानिए खासियतें

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Jul 10, 2015 03:40 pm IST,  Updated : Jul 11, 2015 01:41 pm IST

नई दिल्ली: होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HSMI) ने आज 110 सीसी की मोटरसाइकिल लिवो पेश की जिसकी दिल्ली शोरूम में कीमत 55,489 रुपए है। इस समय, कंपनी 110 सीसी कैटेगरी में ड्रीम सीरीज के

होंडा ने लांच की नई...- India TV Hindi
होंडा ने लांच की नई बाइक लिवो, जानिए खासियतें

नई दिल्ली: होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HSMI) ने आज 110 सीसी की मोटरसाइकिल लिवो पेश की जिसकी दिल्ली शोरूम में कीमत 55,489 रुपए है। इस समय, कंपनी 110 सीसी कैटेगरी में ड्रीम सीरीज के तीन मॉडल्स की बिक्री करती है जिसमें ड्रीम युग भी शामिल है।

लॉन्चिंग के मौके पर कंपनी के अध्यक्ष व सीईओ केइता मुरामात्सू ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि लिवो भारत के लिए नए एवं उत्साहवर्धक मोटरसाइकिल मॉडल्स की उस श्रृंखला का हिस्सा है जिसे कंपनी ने आक्रामक ढंग से पेश करने की तैयारी की है। उन्होंने कहा कि कंपनी इस साल भारत में 15 नए वाहन पेश करने का अपना वादा पूरा करेगी। कंपनी ने 110 सीसी के लिवो के साथ विद्यार्थियों, कार्यकारियों व युवा उद्यमियों को आकर्षित करने की योजना बनाई है। यह मोटरसाइकिल दो संस्करण में 52,989 रुपए और 55,489 रुपए की कीमत में उपलब्ध होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।