1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. एक ही दिन में कई मोटरसाइकिलें पेश करेगी होंडा

एक ही दिन में कई मोटरसाइकिलें पेश करेगी होंडा

 Written By: PTI
 Published : Jul 31, 2015 03:44 pm IST,  Updated : Jul 31, 2015 03:48 pm IST

नई दिल्ली: होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने आगामी 4 अगस्त को एक साथ 8 शहरों में आयोजित होने जा रहे होंडा रेवफेस्ट 2015 में एक साथ कई मोटरसाइकिलें उतारने की तैयारी की है। यह

एक ही दिन में कई...- India TV Hindi
एक ही दिन में कई मोटरसाइकिलें पेश करेगी होंडा

नई दिल्ली: होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने आगामी 4 अगस्त को एक साथ 8 शहरों में आयोजित होने जा रहे होंडा रेवफेस्ट 2015 में एक साथ कई मोटरसाइकिलें उतारने की तैयारी की है। यह आयोजन नई दिल्ली, मुंबई, बेंगलूरू, हैदराबाद, चेन्नई, कोलकाता, इंदौर और अहमदाबाद में होगा।

कंपनी के अध्यक्ष व सीईओ केइता मुरामात्सू ने कहा,  2015 के पहले सात महीनों में होंडा टू व्हीलर्स ने अपने आटोमैटिक स्कूटर पोर्टफोलियो का उन्नयन किया और अब कंपनी मोटरसाइकिलों की नयी रेंज के साथ बाजार में धूम मचाने की तैयारी में है। रेवफेस्ट में कंपनी अपना अग्रणी माडल सीबीआर 650 एफ के साथ कई नए माडल पेश करेगी। कंपनी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष :बिक्री व विपणन: यदविन्दर सिंह गुलेरिया ने कहा,  रेवफेस्ट में फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार, अभिनेत्री तापसी पन्नू के अलावा देश के 17 नामी कलाकार प्रस्तुति देंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।