1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. AUTO बाजार: मारुति S-CROSS की बुकिंग शुरू, FIAT Abarth की लॉन्चिंग 4 को

AUTO बाजार: मारुति S-CROSS की बुकिंग शुरू, FIAT Abarth की लॉन्चिंग 4 को

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 11, 2015 10:55 am IST,  Updated : Jul 11, 2015 10:59 am IST

नई दिल्ली: बीते हफ्ते जहां एक ओर मारुति ने अपनी आगामी कार S-CROSS की बुकिंग शुरु की वहीं दूसरी ओर FIAT अपनी नई कार 595 ABARTH को बाजार में उतारेगी। दोपहिया बाजार में बजाज ने

honda livoहोंडा ने लांच की नई बाइक लिवो, जानिए खासियतें

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HSMI) ने आज 110 सीसी की मोटरसाइकिल लिवो पेश की जिसकी दिल्ली शोरूम में कीमत 55,489 रुपए है। इस समय, कंपनी 110 सीसी कैटेगरी में ड्रीम सीरीज के तीन मॉडल्स की बिक्री करती है जिसमें ड्रीम युग भी शामिल है।

लॉन्चिंग के मौके पर कंपनी के अध्यक्ष व सीईओ केइता मुरामात्सू ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि लिवो भारत के लिए नए एवं उत्साहवर्धक मोटरसाइकिल मॉडल्स की उस श्रृंखला का हिस्सा है जिसे कंपनी ने आक्रामक ढंग से पेश करने की तैयारी की है। उन्होंने कहा कि कंपनी इस साल भारत में 15 नए वाहन पेश करने का अपना वादा पूरा करेगी।

कंपनी ने 110 सीसी के लिवो के साथ विद्यार्थियों, कार्यकारियों व युवा उद्यमियों को आकर्षित करने की योजना बनाई है। यह मोटरसाइकिल दो संस्करण में 52,989 रुपए और 55,489 रुपए की कीमत में उपलब्ध होगी।

अगली स्लाइड में पढ़े- बजाज ने रिलॉन्च की डिस्कवर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।