1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. दिल्ली में हथियार तस्करी के आरोप में 2 लोग गिरफ्तार, 7 अवैध हथियार और 27 कारतूस बरामद

दिल्ली में हथियार तस्करी के आरोप में 2 लोग गिरफ्तार, 7 अवैध हथियार और 27 कारतूस बरामद

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 22, 2021 06:46 pm IST,  Updated : Aug 24, 2021 01:31 pm IST

पुलिस उपायुक्त (बाहरी) परविंदर सिंह ने कहा, ''एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए हमारी टीम ने 20 अगस्त को अवैध हथियारों की आपूर्ति में लगे दो लोगों की पहचान की और उन्हें मंगोलपुरी इलाके से गिरफ्तार कर लिया।''

दिल्ली में हथियार तस्करी के आरोप में 2 लोग गिरफ्तार, 7 अवैध हथियार और 27 कारतूस बरामद- India TV Hindi
दिल्ली में हथियार तस्करी के आरोप में 2 लोग गिरफ्तार, 7 अवैध हथियार और 27 कारतूस बरामद Image Source : PTI FILE PHOTO

नयी दिल्ली। पुलिस ने बाहरी दिल्ली के मंगोलापुरी इलाके से दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से सात अवैध हथियार बरामद किए हैं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंगोलापुरी निवासी विपिन (22) और इमरान (28) पिछले आठ महीने से हथियारों की तस्करी कर रहे थे। पुलिस ने कहा कि दोनों पिछले कुछ समय से बेरोजगार थे और इसी दौरान वे उत्तर प्रदेश के एक व्यक्ति के संपर्क में आए, जिसने उन्हें आसानी से पैसा कमाने का लालच देकर इस काम में शामिल किया।

पुलिस उपायुक्त (बाहरी) परविंदर सिंह ने कहा, ''एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए हमारी टीम ने 20 अगस्त को अवैध हथियारों की आपूर्ति में लगे दो लोगों की पहचान की और उन्हें मंगोलपुरी इलाके से गिरफ्तार कर लिया।'' अधिकारी ने कहा कि आरोपियों के पास से सात अवैध हथियार और 27 कारतूस बरामद किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि यह भी पता चला है कि दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के हथियार आपूर्तिकर्ताओं और दिल्ली के बाहरी इलाकों में सक्रिय गिरोहों के बीच माध्यम के रूप में काम करते थे। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने खुलासा किया है कि उन्हें उत्तर प्रदेश के एक आपूर्तिकर्ता से अवैध हथियार मिले थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।