1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. गाजियाबाद: दोस्त की बर्थडे पार्टी में गया था युवक, ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या

गाजियाबाद: दोस्त की बर्थडे पार्टी में गया था युवक, ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या

 Published : Nov 21, 2022 12:29 pm IST,  Updated : Nov 21, 2022 12:29 pm IST

दीपक अपने कुछ दोस्तों के साथ मोनिका नाम की एक लड़की की जन्मदिन की पार्टी मना रहा था। दीपक की इस दौरान कुछ लोगों से कहासुनी हो गई जिसके बाद विवाद बढ़ गया।

युवक की गोली मारकर...- India TV Hindi
युवक की गोली मारकर हत्या Image Source : IANS

गाजियाबाद: गाजियाबाद के मोदीनगर इलाके में जन्मदिन की पार्टी मनाने गए एक युवक की रविवार रात ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना मोदीनगर इंद्रापुरी तिबाड़ा रोड के पास की है। गाजियाबाद के मोदीनगर इंद्रापुरी तिबड़ा रोड पर रहने वाले दीपक पासी नाम के व्यक्ति की रविवार रात कुछ अज्ञात लोगों ने ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार दीपक अपने कुछ दोस्तों के साथ मोनिका नाम की एक लड़की की जन्मदिन की पार्टी मना रहा था। दीपक की इस दौरान कुछ लोगों से कहासुनी हो गई जिसके बाद विवाद बढ़ गया। दूसरे पक्ष ने दीपक और उसके साथियों पर पथराव कर दिया और फिर अंधाधुंध गोलियां चला दी।

जानिए क्या है पूरा मामला

एसपी देहात इराज रजा ने बताया कि दीपक अपने कुछ दोस्तों के साथ घर के पास खाली पड़े प्लॉट में रात के समय मोनिका नाम की एक लड़की की जन्मदिन की पार्टी मना रहा था। जहां पर मौजूद कुछ और लोगों से दीपक का विवाद हो गया। दूसरे पक्ष ने पहले पथराव किया फिर उसके बाद ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। जिसमें 1 गोली दीपक की पीठ में जा लगी और वह भागते हुए जमीन पर गिर गया। फिर हमलावरों ने दीपक के सिर में एक और गोली दाग दी जिससे दीपक की मौके पर ही मौत हो गई। दीपक का एक दोस्त सिर में चोट लगने से घायल हो गया जिसको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फिलहाल पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में कुछ लोगो को हिरासत में लिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।