1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. मध्य प्रदेश: नशे में धुत्त युवकों ने कर दी SAAF जवान की हत्या, ड्यूटी के वक्त खाना खाते समय हुई वारदात

मध्य प्रदेश: नशे में धुत्त युवकों ने कर दी SAAF जवान की हत्या, ड्यूटी के वक्त खाना खाते समय हुई वारदात

 Published : Dec 24, 2022 02:43 pm IST,  Updated : Dec 24, 2022 02:43 pm IST

दमोह में मध्य प्रदेश विशेष सशस्त्र बल (एसएएफ) के 28 साल के एक जवान की हत्या हो गई है। एसएएफ जवान सुरेंद्र सिंह (28) शुक्रवार रात ड्यूटी के दौरान खाना खा रहे थे, उसी दौरान ये घटना घटी।

 SAAF Murder- India TV Hindi
SAAF जवान की हत्या Image Source : REPRESENTATIVE PICTURE

दमोह: मध्य प्रदेश विशेष सशस्त्र बल (एसएएफ) के 28 साल के एक जवान की शराब के नशे में धुत्त तीन युवकों ने शुक्रवार देर रात कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) शिव कुमार सिंह ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के कसाई मंडी में स्थित पुलिस चौकी में तैनात 10वीं बटालियन के एसएएफ जवान सुरेंद्र सिंह (28) शुक्रवार रात ड्यूटी के दौरान खाना खा रहे थे, तभी बाहर से किसी के चिल्लाने की आवाज आई। 

एएसपी के मुताबिक, एसएएफ जवान ने बाहर जाकर देखा तो ऑटो-रिक्शा में सवार शराब के नशे में धुत्त तीन युवक गाली-गलौज कर रहे थे। उन्होंने बताया कि एसएएफ जवान ने जब इन तीनों को रोका तो उन्होंने तुरंत उसके सिर पर पत्थर और लाठी से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़ा। 

तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

सिंह ने बताया कि सुरेंद्र को घायल देख पुलिस चौकी के अंदर मौजूद अन्य आरक्षक बाहर आए और उन्हें इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एएसपी ने कहा कि मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि सुरेंद्र पर हमला करने के बाद तीनों आरोपी वहां से फरार हो गए और उनकी तलाश की जा रही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।