1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. अभिनेता सुशांत की मौत के मामले में महाराष्ट्र सरकार के मंत्री ने कहा- अवसाद को लेकर भी जांच की जाएगी

अभिनेता सुशांत की मौत के मामले में महाराष्ट्र सरकार के मंत्री ने कहा- अवसाद को लेकर भी जांच की जाएगी

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 15, 2020 10:56 pm IST,  Updated : Jun 15, 2020 10:57 pm IST

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का सोमवार को यहां पवन हंस श्मशान घाट में परिवार के सदस्यों और फिल्म तथा टेलीविजन उद्योग के उनके करीबी दोस्तों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया।

Sushant Singh Rajput- India TV Hindi
Sushant Singh Rajput Image Source : TWITTER/RASIK NEUPANE

मुंबई. महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने सोमवार को कहा कि मुंबई पुलिस जांच के दौरान अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के कथित तौर पर अवसाद में होने की बात को भी ध्यान में रखेगी। राजपूत ने रविवार को बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह 34 वर्ष के थे।

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का सोमवार को यहां पवन हंस श्मशान घाट में परिवार के सदस्यों और फिल्म तथा टेलीविजन उद्योग के उनके करीबी दोस्तों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया। मंत्री ने ट्वीट किया,"पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह पता चलता है कि सुशांत सिंह राजपूत ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक वह पेशेवर प्रतिस्पर्धा को लेकर कथित तौर पर अवसाद में थे। मुंबई पुलिस मामले में इस कोण की भी जांच करेगी।”

सुशांत ने ‘शुद्ध देसी रोमांस’, ‘एम एस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी’, ‘राबता’, ‘केदारनाथ’ और ‘सोनचिड़िया’ जैसी फिल्मों में काम किया था। इरफान खान, रिषी कपूर और बासु चटर्जी के निधन से फिल्म जगत अभी उबर ही नहीं पाया था कि राजपूत की अचानक मौत से उसे एक और झटका लगा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।