1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. उत्तर प्रदेश: बाप बना हैवान! अपने 3 वर्ष के बेटे की गला घोंटा कर की हत्या, हुआ गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश: बाप बना हैवान! अपने 3 वर्ष के बेटे की गला घोंटा कर की हत्या, हुआ गिरफ्तार

 Published : Aug 03, 2024 06:41 pm IST,  Updated : Aug 03, 2024 06:44 pm IST

यूपी के सीतापुर जनपद में एक व्यक्ति ने पत्नी के साथ कथित रूप से झगड़ा होने के बाद तीन साल के अपने बेटे की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है और पूछताछ की जा रही है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले से एक बेहद चौंकाने और मन को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। जनपद के सदरपुर इलाके में एक शख्स ने अपनी पत्नी से झगड़े के बाद अपने मासूम बेटे की हत्या कर दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया है और उसकी पहचान बबलू के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक बच्चे को शव को खेत से बरामद किया गया। 

खेत में ले जाकर घोंटा गला 

पुलिस ने बताया कि आरोपी बबलू ने अपनी पत्नी के साथ झगड़े के बाद अपने बेटे निखिल (आय- तीन वर्ष) की हत्या कर दी। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह वह अपने बेटे को खेतों में ले गया, जहां उसने गला घोंटकर उसे मार डाला। बबलू की पत्नी ने उस पर हत्या का आरोप लगाया है जिसके बाद उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है । 

बागपत जिले में दो व्यक्तियों की हत्या 

वहीं, बागपत जिले के चांदीनगर थानाक्षेत्र में खैला-मंसूरपुर गांव के जंगल में दो व्यक्तियों की कथित रूप से हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार दोनों के शव एक नलकूप के पास पड़े मिले। दोनों रिश्ते में जीजा-साले थे। 

बागपत के पुलिस अधीक्षक अर्पित विजय वर्गीय ने शनिवार बताया कि खैला में पुलिस को दो अज्ञात शव मिले जिन्हें गोली लगी थी। उनके अनुसार दोनों की शिनाख्त मसूरपुर गांव के कविन्द्र उर्फ बिटटू (45) और गाजियाबाद के नवीपुर निवासी कुलदीप उर्फ गुल्लू (32) के रुप में हुई है। 

एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर की जा रही पूछताछ 

पुलिस ने बताया कि आज शनिवार को परिजनों से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया गया है तथा घटना के संबंध में एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी संजय कुमार का कहना है कि गाजियाबाद के मुरादनगर के नवीपुर का कुलदीप अपने जीजा कविंद्र के पास आया था। थाना प्रभारी के अनुसार कविन्द्र उर्फ बिटटू क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर बदमाश है और उसके परिजनों का आरोप है कि दोनों जीजा -साले को कुछ लोग घर से बुलाकर लेकर गये थे एवं बाद में उनकी हत्या कर दी गई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।