1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. डॉक्टरी की आधी पढ़ाई करनेवाले छात्र भी करेंगे कोरोना मरीजों की देखभाल, दिल्ली सरकार का फैसला

डॉक्टरी की आधी पढ़ाई करनेवाले छात्र भी करेंगे कोरोना मरीजों की देखभाल, दिल्ली सरकार का फैसला

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 19, 2020 09:05 am IST,  Updated : Nov 19, 2020 09:05 am IST

दिल्ली में कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों के बाद केजरीवाल सरकार ने अब कोविड अस्पतालों में मेडिकल सर्विस में सहयोग के लिए एमबीबीएस में पढ़नेवाले चौथे और पांचवें साल के छात्रों को लगाने और उन्हें मानदेय देने का फैसला किया है।

दिल्ली सरकार कोविड अस्पतालों में MBBS छात्रों की भी लेगी मदद, तय की मानदेय की राशि- India TV Hindi
दिल्ली सरकार कोविड अस्पतालों में MBBS छात्रों की भी लेगी मदद, तय की मानदेय की राशि Image Source : FILE

नई दिल्ली: दिल्ली में कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों के बाद केजरीवाल सरकार ने अब कोविड अस्पतालों में मेडिकल सर्विस में सहयोग के लिए एमबीबीएस में पढ़नेवाले चौथे और पांचवें साल के छात्रों को लगाने और उन्हें मानदेय देने का फैसला किया है। इन छात्रों के साथ-साथ इंटर्न्स और बीडीएस डॉक्टर्स को भी कोविड अस्पतालों की मेडिकल सर्विस में सहयोग लिया जाएगा और उन्हें भी मानदेय दिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक इन डॉक्टर्स को प्रतिदिन 8 घंटे की शिफ्ट के लिए एक हजार रूपये और 12 घंटे की शिफ्ट के लिए 2 हजार रूपये दिये जाएंगे। इंटर्न्स के मामलों में उन्हें मिलने वाले मानदेय के अतिरिक्त यह भुगतान किया जाएगा।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।