1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में 24 घंटे में कोरोना के 2187 नए मामले आए, अबतक 3258 लोगों की हो चुकी है मौत

दिल्ली में 24 घंटे में कोरोना के 2187 नए मामले आए, अबतक 3258 लोगों की हो चुकी है मौत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 09, 2020 08:43 pm IST,  Updated : Jul 09, 2020 09:39 pm IST

दिल्ली में कोरोन मरीजों की संख्या 107051 पहुंच गई है। यहां बीते 24 घंटे में 2187 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं, जबकि 45 लोगों की कोरोना की वजह से मौत हुई है।

Delhi Coronavirus cases and death toll till 9 July- India TV Hindi
Delhi Coronavirus cases and death toll till 9 July Image Source : PTI

नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोन मरीजों की संख्या 107051 पहुंच गई है। यहां बीते 24 घंटे में 2187 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं, जबकि 45 लोगों की कोरोना की वजह से मौत हुई है। दिल्ली में कोरोना से अबतक कुल 3258 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 4027 कोरोना मरीज समेत ठीक होने वाले कोरोना मरीजों का कुल आंकड़ा 82,226 पहुंच गया है। 

दिल्ली सरकार के मुताबिक, दिल्ली में 9,719 RT-PCR टेस्ट और 12,570 रैपिड एंटीजन टेस्ट किए गए हैं। अब तक राजधानी में कुल 7,24,148 टेस्ट किए हैं। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटों में संक्रमण के कारण 45 मौतें हुई हैं। 23 जून को, राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के सर्वाधिक 3,947 मामले आए थे। गुरुवार (9 जुलाई) के बुलेटिन में कहा गया कि कोरोना वायरस के संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,258 हो गई है और संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,07,051 हो गई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।