1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दरियागंज पुलिस से बिना मास्क के बतमीजी के मामला में पति के बाद अब पत्नी को भी गिरफ्तार किया

दरियागंज पुलिस से बिना मास्क के बतमीजी के मामला में पति के बाद अब पत्नी को भी गिरफ्तार किया

 Reported By: Abhay Parashar @abhayparashar
 Published : Apr 19, 2021 04:03 pm IST,  Updated : Apr 19, 2021 06:46 pm IST

पुलिस ने एक वीडियो जारी किया था। इस वीडियों में जब पुलिस एक जोड़े को मास्क न पहनने पर रोकती है तो वे पुलिसकर्मियों से साथ बदतमीजी करते लगते हैं।

दरियागंज पुलिस से बिना मास्क के बतमीजी के मामला में पति के बाद अब पत्नी भी गिरफ्तार- India TV Hindi
दरियागंज पुलिस से बिना मास्क के बतमीजी के मामला में पति के बाद अब पत्नी भी गिरफ्तार

नई दिल्ली: पुलिस ने एक वीडियो जारी किया था। इस वीडियों में जब पुलिस एक जोड़े को मास्क न पहनने पर रोकती है तो वे पुलिसकर्मियों से साथ बदतमीजी करते लगते हैं। यह घटना मध्य दिल्ली के दरियागंज इलाके की है जहां रविवार को एक व्यक्ति और उसकी पत्नी को मास्क नहीं पहनने पर जब पुलिस ने रोका तो उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ कथित रूप से बदतमीजी की, जिसके बाद व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन अब इस मामले में पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। 

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में पति-पत्नी को पुलिसकर्मियों से साथ बदतमीजी करते हुए देखा जा सकता है। पुलिस ने मध्य दिल्ली के पटेल नगर निवासी पंकज और उसकी पत्नी आभा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार घटना शाम करीब साढ़े चार बजे की है। कार में जा रहे एक दंपति को मास्क नहीं पहनने पर जब पुलिसकर्मियों ने रोका और मास्क नहीं पहनने का कारण पूछा तो महिला पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी करने लगी और कहा कि वे जुर्माना नहीं देंगे..अधिकारियों ने कहा कि पुलिस से झगड़ा रहे इन लोगों को दरियागंज थाने ले जाकर पुरुष को गिरफ्तार कर लिया गया।

दिल्ली में सोमवार रात से अगले सोमवार तक छह दिन का लॉकडाउन: केजरीवाल 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते मामलों और उनके कारण स्वास्थ्य प्रणाली पर पड़ रहे भार के मद्देनजर सोमवार रात को दस बजे से लेकर अगले सोमवार को तड़के पांच बजे तक छह दिन के लॉकडाउन की घोषणा की है। ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में बीते कुछ दिन से कोविड-19 के दैनिक मामलों की संख्या 25,500 के लगभग बनी हुई है तथा स्वास्थ्य प्रणाली पर भार बहुत बढ़ गया है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है, यहां दवाओं, बेड, आईसीयू, ऑक्सीजन की गंभीर कमी है ऐसे में स्वास्थ्य प्रणाली को ध्वस्त होने से बचाने के लिए लॉकडाउन की बहुत आवश्यकता है। केजरीवाल ने कहा कि लॉकडाउन लगाने का फैसला लेना आसान नहीं थ।, उन्होंने प्रवासियों से अपील की कि वे दिल्ली छोड़कर न जाएं और कहा कि उनका खयाल रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान आवश्यक सेवाएं चलती रहेंगी, विवाह समारोहों में केवल 50 लोगों के शामिल होने की इजाजत होगी तथा इसके लिए विशेष पास जारी किए जाएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।