1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली: डेंगू विरोधी अभियान को लेकर जागरूक करेंगी मशहूर हस्तियां

दिल्ली: डेंगू विरोधी अभियान को लेकर जागरूक करेंगी मशहूर हस्तियां

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 25, 2020 08:34 am IST,  Updated : Oct 25, 2020 08:34 am IST

दिल्ली सरकार द्वारा चलाए जा रहे '10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट' डेंगू विरोधी अभियान के आठवें सप्ताह प्रख्यात गायक शंकर महादेवन जैसी मशहूर हस्तियों का समर्थन मिला है।

दिल्ली: डेंगू विरोधी अभियान को लेकर जागरूक करेंगी मशहूर हस्तियां- India TV Hindi
दिल्ली: डेंगू विरोधी अभियान को लेकर जागरूक करेंगी मशहूर हस्तियां Image Source : FILE

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार द्वारा चलाए जा रहे '10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट' डेंगू विरोधी अभियान के आठवें सप्ताह प्रख्यात गायक शंकर महादेवन जैसी मशहूर हस्तियों का समर्थन मिला है। यह प्रख्यात हस्तियां दिल्ली के निवासियों को डेंगू की रोकथाम से संबंधित दिशा-निर्देशों का पालन करने के लिए प्रोत्साहित करेंगी जैसे- लोगों को मच्छरों के प्रजनन रोकने के लिए अपने घर और आसपास जमा पानी का निरीक्षण करके उसे साफ करने, उस जमा पानी को बदलने या तेल-पेट्रोल डालने के लिए प्रोत्साहित करेंगी। 

पिछले साल दिग्गज क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग और अन्य प्रमुख हस्तियों के सहयोग और समर्थन से दिल्ली सरकार के '10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट' अभियान को एक बड़ी सफलता मिली थी। इस बार भी मशहूर हस्तियां और सोशल मीडिया पर प्रभाव रखने वाले लोग इस अभियान के तहत मच्छरों के पनपने से रोकने के लिए अपने विचार रिकॉर्ड करके और विभिन्न माध्यमों के जरिए लोगों से साझा करके अभियान से जुड़ेंगे।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी कहा था कि सभी दिल्ली वासियों के सामूहिक प्रयासों से हमें डेंगू के मच्छरों के प्रजनन को रोकना होगा और डेंगू से अपने परिवार और पूरी दिल्ली की रक्षा करनी होगी। सीएम अरविंद केजरीवाल ने पिछले सप्ताह कारोबारियों और व्यापारियों को डेंगू मच्छरों को प्रजनन से रोकने के लिए अपनी दुकान और उसके आसपास जमा पानी का निरीक्षण करने के लिए प्रोत्साहित किया था। 

उन्होंने ट्वीट किया था कि डेंगू के खिलाफ लड़ाई में इस बार दिल्ली के हमारे व्यापारी भाइयों ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और अपनी-अपनी दुकानों पर चेकिंग कर रूके हुए पानी को बदला। ऐसा कर वे खुद को और अपने ग्राहकों को भी डेंगू से बचा रहे हैं। दिल्ली इस बार फिर ‘10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट’ अभियान के जरिए डेंगू को हरा रही है। गौरतलब है कि दिल्ली सरकार ने डेंगू हेल्पलाइन 01123300012 और व्हाट्सएप हेल्पलाइन- 8595920530 भी शुरू की है।

हर रविवार को ‘10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट’ अभियान के तहत यह करें-

  1. घर में एकत्रित साफ जमा (स्थिर) पानी को बदलें।
  2. डेंगू का मच्छर साफ स्थिर पानी में पनपता है। बर्तन, कूलर, एसी, टायर, फूलदान आदि में जमा पानी को हर हफ्ते खाली या बदल देना चाहिए।
  3. जमा पानी में तेल/पेट्रोल डालें, जिससे पानी पर छोटी परत बन जाए।
  4. पानी की टंकी को हमेशा ढक्कन से ढंक कर रखें।
  5. दिल्ली के लोग अपने घरों का निरीक्षण करने के बाद अपने 10 दोस्तों को फोन करके अभियान में भाग लेने के लिए प्रेरित करें। सभी के सहयोग से दिल्ली से डेंगू को खत्म किया जा सकता है।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।