1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली के लुटेरे पति-पत्नी गिरफ्तार, स्कूटी से देते थे वारदात को अंजाम

दिल्ली के लुटेरे पति-पत्नी गिरफ्तार, स्कूटी से देते थे वारदात को अंजाम

 Reported By: Atul Bhatia @atul_bhatia1
 Published : May 09, 2020 05:27 pm IST,  Updated : May 09, 2020 05:27 pm IST

सेंट्रल दिल्ली इलाके में पुलिस ने लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। दोनों के नाम अर्जुन और वैशाली हैं।

दिल्ली के लुटेरे पति-पत्नी गिरफ्तार- India TV Hindi
दिल्ली के लुटेरे पति-पत्नी गिरफ्तार

नई दिल्ली: सेंट्रल दिल्ली इलाके में पुलिस ने लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। दोनों के नाम अर्जुन और वैशाली हैं। ये दोनों झपटमारी की घटनाओं को अंजाम देते थे। दोनों सरेआम स्कूटी पर सवार होकर लूट करते थे और फरार हो जाते थे। फिलहाल, पुलिस ने दोनों को देशबंधु गुप्ता रोड इलाके से गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी सफेद रंग की स्कूटी से लूट करने के लिए निकलते थे। अर्जुन स्कूटी चलाता था और उसकी पत्नी वैशाली पीछे बैठकर लोगों के मोबाइल फोन इत्यादि झपट लेती थी। लूटेरों की इस जोड़ी पर झपटमारी के कुल 6 केस दर्ज हैं। हालांकि, अर्जुन पहाड़गंज इलाके का घोषित अपराधी है।

अर्जुन के ऊपर 29 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक, दोनों पति-पत्नी नशे के आदी हैं और अपनी ऐसी ही जरूरतें पूरी करने के लिए झपटमारी की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस को इनकी एक सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्डिंग मिली थी, जिसकी मदद से दोनों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से 4 मोबाइल बरामद किए गए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।