1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. Satyendra Jain: 'कोरोना से मेरी मेमोरी चली गई', ED की पूछताछ के दौरान बोले स्वास्थ्य मंत्री सत्‍येंद्र जैन, कुमार विश्‍वास ने कसा तंज

Satyendra Jain: 'कोरोना से मेरी मेमोरी चली गई', ED की पूछताछ के दौरान बोले स्वास्थ्य मंत्री सत्‍येंद्र जैन, कुमार विश्‍वास ने कसा तंज

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Jun 15, 2022 01:04 pm IST,  Updated : Jun 15, 2022 01:04 pm IST

Satyendra Jain:  ईडी ने सत्येंद्र जैन को 30 मई को गिरफ्तार किया था। ऐसे में जब इस मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई हुई तो ईडी ने ये जानकारी दी कि जैन ने सवाल पूछने पर कहा कि कोरोना की वजह से वह अपनी मेमोरी खो चुके हैं। 

Satyendra Jain- India TV Hindi
Satyendra Jain Image Source : PTI

Highlights

  • ईडी ने सत्येंद्र जैन को 30 मई को गिरफ्तार किया था
  • कुमार विश्वास ने सत्येंद्र जैन पर तंज कसते हुए कहा- भारतरत्न
  • सत्येंद्र जैन से मनी लॉन्ड्रिंग केस में चल रही है पूछताछ

Satyendra Jain: दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने ईडी की पूछताछ के दौरान कहा है कि उनकी कोरोना की वजह से मेमोरी चली गई है। ईडी जैन से हवाला मामले से जुड़े कागजातों के बारे में सवाल कर रही थी, उसी दौरान उन्होंने ये बात कही।

गौरतलब है कि ईडी ने सत्येंद्र जैन को 30 मई को गिरफ्तार किया था। ऐसे में जब इस मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई हुई तो ईडी ने ये जानकारी दी कि जैन ने सवाल पूछने पर कहा कि कोरोना की वजह से वह अपनी मेमोरी खो चुके हैं। 

ईडी की पूछताछ में जैन द्वारा कही गई इस बात पर मशहूर कवि कुमार विश्वास ने तंज कसा है। कुमार ने इस बारे में ट्वीट करते हुए कहा, 'भारत-रत्न! हवाला के पेपर देख मंत्रीजी ने कहा है कि कोरोना से मेरी याददाश्त चली गई। अब उनकी जमानत पर 18 जून को फैसला आएगा।'

क्या है सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी का मामला

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED ने गिरफ्तार किया था। अधिकारियों के मुताबिक, प्रवर्तन निदेशालय ने कोलकाता की एक कंपनी से जुड़े हवाला लेनदेन से जुड़े मामले में ये गिरफ्तारी की थी। 

सत्येंद्र जैन (Satyendra Jain) पेशे से आर्किटेक्ट का काम करते हैं। उन्होंने अन्ना के आंदोलन में बड़ी भूमिका निभाई थी। इसके बाद केजरीवाल ने उन्हें सरकार बनने पर अपनी कैबिनेट में शामिल किया था। 

सत्येंद्र जैन का विवादों से पुराना नाता है

जैन पर पहले भी कई तरह के आरोप लग चुके हैं, जिसके बाद से वह दिल्ली सरकार के विवादित नेता रहे। उनकी बेटी सौम्या जैन को जब दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिक के लिए सलाहकार बनाया गया था, तब भी खूब हंगामा हुआ था। इस मामले की जांच सीबीआई के पास गई थी। 

जैन (Satyendar Jain) के खिलाफ अप्रैल में भी प्रवर्तन निदेशालय ने कार्रवाई की थी और जैन के परिवार और कंपनियों की 4.81 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क की थीं। इसके बाद बीजेपी ने आप सरकार पर निशाना साधते हुए जैन के इस्तीफे की मांग की थी।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।