1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली: शाहदरा के एडिशनल DCP कोरोना पॉजिटिव, दो स्टाफ मेंबर भी संक्रमित

दिल्ली: शाहदरा के एडिशनल DCP कोरोना पॉजिटिव, दो स्टाफ मेंबर भी संक्रमित

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 12, 2020 05:31 pm IST,  Updated : May 12, 2020 06:40 pm IST

दिल्ली के शाहदरा जिले के एडिशनल डीसीपीऔर उनके ऑफिस स्टाफ के दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर

नई दिल्ली: दिल्ली के शाहदरा जिले के एडिशनल डीसीपी और उनके ऑफिस स्टाफ के दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी की रिपोर्ट मंगलवार को आई, जिसमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। यह जांच तब की गईं, जब हाल ही में उनके एक ऑफिस स्टाफ में कोरोना वायरस का संक्रमण मिला। इसके बाद जब टेस्ट किए गए तो अब एडिशनल डीसीपी सहित तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 

एडिशनल डीसीपी के ऑफिस स्टाफ में अभी कई और लोगों की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट आनी बाकि है। फिलहाल, जिनकी कोरोना जांट पॉजिटिव आई है, वह सभी क्वारंटाइन हो गए हैं। जब हमने आखिरी बार रोहित राजबीर से बात की थी तब वह अपने दफ्तर में थे। उन्होंने बताया था कि वह क्वारंटाइन होने जा रहे हैं। 

बता दें कि एडिशनल डीसीपी ने कुछ दिन पहले उत्तर पूर्वी दिल्ली के दंगों में घायल हुए डीसीपी अमित शर्मा का ठीक होने के बाद डीसीपी दफ्तर में स्वागत किया था। ऐसे में अब हो सकता है कि डीसीपी शाहदरा अमित शर्मा का भी कोरोना टेस्ट किया जाए। क्योंकि, जाहिर है कि एक ही दफ्तर में होने पर संपर्क में आने की संभावनाएं ज्यादा होती हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।