1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. NIPER Recruitment 2023: असिस्टेंट रजिस्ट्रार, मेडिकल ऑफिसर समेत 11 पदों पर निकली भर्ती, डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

NIPER Recruitment 2023: असिस्टेंट रजिस्ट्रार, मेडिकल ऑफिसर समेत 11 पदों पर निकली भर्ती, डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

 Published : Feb 27, 2023 12:56 pm IST,  Updated : Feb 27, 2023 12:56 pm IST

NIPER Recruitment: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (NIPER) हैदराबाद की तरफ से असिस्टेंट रजिस्ट्रार, मेडिकल ऑफिसर और अन्य 11 पदों पर भर्ती निकाली है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

NIPER Recruitment: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (NIPER) हैदराबाद की तरफ से असिस्टेंट रजिस्ट्रार, मेडिकल ऑफिसर और अन्य 11 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट www.niperhyd.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।जारी की गई अधिसूचना के मुताबिक, कैंडिडेट्स इस भर्ती के लिए 12 मार्च 2023 तक आवेदन कर सकते हैं। 

वैकेंसी डिटेल 

इस भर्ती अभियान को कुल 11 खाली पदों को योग्य कैंडिडेट्स से भरा जाएगा। इनमें से एक पद सहायक रजिस्ट्रार के लिए, एक पद सिस्टम इंजीनियर के लिए, एक पद पुस्तकालय और सूचना अधिकारी के लिए, एक पद चिकित्सा अधिकारी के लिए, एक पद वैज्ञानिक / तकनीकी पर्यवेक्षक II के लिए, एक पद जनसंपर्क अधिकारी के लिए, एक पद प्रशासनिक अधिकारी के लिए, एक पद तकनीकी सहायक (कंप्यूटर अनुभाग) के लिए और एक पद जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर के लिए है। इसके अलावा अकाउंटेंट के दो पद खाली हैं।

डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

ऐसे करें अप्लाई

  • कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद कैंडिडेट्स हम पर 'Career' वाले टेब पर क्लिक करें। 
  • फिर कैंडिडेट्स रजिस्ट्रेशन कर लें। 
  • इसके बाद कैंडिडेट्स अपना एप्लीकेशन फॉर्म भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • इसके बाद कैंडिडेट्स सबमिट कर दें। 
  • आखिरी में कैंडिडेट्स अपने आवेदन पत्र की एक हार्ड कॉपी जरूर ले लें। 

ये भी पढ़ें- क्या टिकट के बिना भी Train से कर सकते हैं सफऱ? जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर
Kendriya Vidyalaya Admission: केंद्रीय विद्यालय में किस क्लास की कितनी होती है फीस, यहां पढ़ें पूरी डिटेल 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन