1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: बरुराज में कौन मारेगा बाजी, पिछली बार RJD की हुई थी जीत

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: बरुराज में कौन मारेगा बाजी, पिछली बार RJD की हुई थी जीत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 20, 2020 08:31 pm IST,  Updated : Oct 21, 2020 07:46 pm IST

बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और दूसरे चरण की 94 सीटों के लिए उम्मीदवार मैदान में हैं। इन्हीं सीटों में बरुराज विधानसभा सीट भी आती है जहां पर सीधी टक्कर भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय जनता दल के बीच में है।

Baruraj Vidhan Sabha seat- India TV Hindi
Baruraj Vidhan Sabha seat Image Source : FILE

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और दूसरे चरण की 94 सीटों के लिए उम्मीदवार मैदान में हैं। इन्हीं  सीटों में बरुराज विधानसभा सीट भी आती है जहां पर सीधी टक्कर भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय जनता दल के बीच में है। भारतीय जनता पार्टी ने बरुराज विधानसभा सीट से अरुण कुमार सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया हुआ है जबकि राष्ट्रीय जनता दल ने नंद कुमार राय पर दांव खेला है।

Related Stories

पिछली बार बरुराज सीट पर भारतीय जनता पार्टी के अरुण कुमार सिंह और आरजेडी प्रत्याशी नंद कुमार राय के बीच टक्कर थी, बीजेपी और एलजेपी ने पिछली बार मिलकर चुनाव लड़ा था ऐसे में एलजेपी का प्रत्याशी नहीं था लेकिन इस बार बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंधन में एलजेपी शामिल नहीं है।

2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान बरुराज सीट पर राष्ट्रीय जनता दल प्रत्याशी नंद कुमार राय की जीत हुई थी। उन्हें 68,011 वोट मिले थे और उन्होंने भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी अरुण कुमार सिंह को करीब 5 हजार मतों से हराया था जिन्हें 63,102 मत मिले थे। वहीं तीसरे नंबर पर सबसे ज्यादा वोट नोटा को मिले।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024