1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आमिर खान के भाई ने सलमान खान का उड़ाया मजाक

आमिर खान के भाई ने सलमान खान का उड़ाया मजाक

 Published : Sep 25, 2015 12:02 pm IST,  Updated : Sep 25, 2015 12:15 pm IST

नई दिल्ली- आमिर खान और सलमान खान की दोस्ती से पूरी दुनिया वाकिफ है। अलग-अलग शो में या इवेंट्स में दोनों ने एक-दूसरे के लिए खूब तारीफों के पुल बांधे हैं। लेकिन आमिर खान के

आमिर खान के भाई ने...- India TV Hindi
आमिर खान के भाई ने सलमान खान का उड़ाया मजाक

नई दिल्ली- आमिर खान और सलमान खान की दोस्ती से पूरी दुनिया वाकिफ है। अलग-अलग शो में या इवेंट्स में दोनों ने एक-दूसरे के लिए खूब तारीफों के पुल बांधे हैं। लेकिन आमिर खान के भाई फैजल खान इन दोनों के बीच में अब खलल डालते हुए दिख रहे हैं। फैजल खान जल्द ही फिल्म ‘मैंटल खान' से बॉलीवुड में अपनी वापसी करने वाले है। ऐसे में जब एक चैनल ने उनसे इस बारे में पूछा कि पहले सलमान खान की फिल्म जय हो का नाम मैंटल था तो उसपर फैजल का कहना था, “सलमान ने विफल होने के डर से इस फिल्म का नाम बदला, लेकिन मैं नहीं बदलूंगा।”

वहीं एक मनोरंजन वेबसाइट ने जब सलमान के करीबी से इस बारे में जानने की कोशिश की तो उनका कहना था, “सलमान ने विफल होने के डर से इस फिल्म का नाम नहीं बदला था। मेंटल फिल्म का शीर्षक था ही नहीं। वो सिर्फ एक काम चलाऊ शीर्षक था और इसकी अनुमति सलमान के पिता सलीम खान ने नहीं दी थी। ये सलमाम की अपने पिता के लिए इज्जत को भी दर्शाता है। ये बहुत निराशाजनक है कि फैसल इस चीज को नहीं देख पाए।”

अब देखना ये ही कि ‘दंगल’ फिल्म की शूटिंग में व्यस्त आमिर खान को इस बारे में क्या कहना है वहीं सलमान की इस विषय में क्या  प्रतिक्रिया होगी।

ये भी पढ़ें- सलमान खान को आया गुस्सा, ट्विटर पर दी चेतावनी?

वहीं फैसल से अपनी इस फिल्म के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, “मेरे मैंटल होने की खबर मेरी जिंदगी की सबसे रोचक खबर थी। लोग मुझे इसे भुलाने नहीं देंगे। आज भी वो सोचते है कि मैं मैंटल हूं कि नॉर्मल। मेरी फिल्म की शूटिंग अगले वर्ष शूरू हो जाएगी।”

अगली स्लाइड में जानिए फैसल ने और क्या कहा-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन