1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान को आया गुस्सा, ट्विटर पर दी चेतावनी'

सलमान खान को आया गुस्सा, ट्विटर पर दी चेतावनी'

 Published : Sep 23, 2015 03:22 pm IST,  Updated : Sep 24, 2015 11:39 am IST

मुंबई: अभिनेता सलमान खान ऐसा कलाकार जिन्हें कोई भी गुस्सा दिलाने से पहले दस बार सोचता क्योंकि बॉलीवुड के भाई अगर एक बार अपना संयम खोते है तो फिर वो अपने आप की भी नहीं

ऐसा क्या हो गया कि...- India TV Hindi
ऐसा क्या हो गया कि सलमान खान भड़क पड़े ट्विटर पर?

मुंबई: अभिनेता सलमान खान ऐसा कलाकार जिन्हें कोई भी गुस्सा दिलाने से पहले दस बार सोचता क्योंकि बॉलीवुड के भाई अगर एक बार अपना संयम खोते है तो फिर वो अपने आप की भी नहीं सुनते। और इस बार कुछ ऐसा हुआ है जिससे दबंग खान बिल्कुल खुश नहीं हैं जिसके चलते उन्होंने सोशन नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर लोगों के चेताया भी है। सलमान ने अपने प्रशंसकों को चेताया है कि उनके नाम से फेसबुक पर फर्जी पेज चल रहा है। इस पेज पर दावा किया गया था कि सलमान अपने नए प्रोजेक्ट के लिए लोगों का चयन कर रहे हैं।

जब सलमान को इस बारे में खबर मिली तो उन्होंने ट्विटर के जरिए फेसबुक पर इस अकाउंट के फर्जी होने की जानकारी दी। सलमान ने ट्वीट किया, “फर्जी फेसबुक पेज में दावा किया गया है कि मैं अपने नए प्रोजेक्ट के लिए कास्टिंग कर रहा हूं। नकली पेजों और अफवाहों से सावधान रहें। मैं और मेरे प्रबंधक किसी भी प्रोजेक्ट के लिए कास्टिंग नहीं कर रहे।”

बजरंगी भाईजान अभिनेता इस बात से नाराज हैं कि लोग उनके साथ तस्वीरें खिंचवाकर बाद में उसका गलत इस्तेमाल करते हैं। इस बारे में उन्होंने ट्वीट किया, “कुछ लोग मेरे साथ तस्वीरें खिंचवाते हैं और बाद में उसका गलत इस्तेमाल करते हैं।” उम्मीद है कि आप इस तरह के धोखे में नहीं आए होंगे।

ये भी पढ़ें- देखिए सलमान खान ने अर्पिता की प्रेगनेंसी की खबरों पर क्या कहा

SalmanTweet

वैसे इन दिनों सलमान बिग बॉस के नौंवे सीजन को होस्ट करने की तैयारियों में जुटे हैं जो अक्तूबर में टीवी पर प्रसारित किया जाएगा। वहीं उनकी फिल्म प्रेम रतन धन पायो भी रिलीज के लिए लगभग तैयार है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन