1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. चीन में धूम मचा रही है आमिर खान की 'दंगल', कमाई 600 करोड़ के पार

चीन में धूम मचा रही है आमिर खान की 'दंगल', कमाई 600 करोड़ के पार

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 21, 2017 04:49 pm IST,  Updated : May 21, 2017 04:49 pm IST

आमिर खान की फिल्म 'दंगल' चीन में रिलीज होने के बाद नए रिकॉर्ड बना रही है। 'दंगल' ने अब वहां 10 करोड़ डॉलर यानी 649 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

Dangal- India TV Hindi
Dangal

बीजिंग: आमिर खान की फिल्म 'दंगल' चीन में रिलीज होने के बाद नए रिकॉर्ड बना रही है। 'दंगल' ने अब वहां 10 करोड़ डॉलर यानी 649 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इस आंकड़े को हासिल करने के बाद यह चीन में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। इसके पहले चीन में अपनी कलेक्शन के दम पर यह फिल्म पहले ही 1,000 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार करने वाली 'बाहुबली 2' के बाद दूसरी भारतीय फिल्म बन गई थी।

खास बात यह है कि भारत में भी इस फिल्म ने इतनी कमाई नहीं की थी। चीन में रिलीज होने के एक हफ्ते के अंदर ही दंगल ने 200 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी। यह फिल्म लगातार 7 दिनों तक चीनी बॉक्स ऑफिस पर नंबर वन फिल्म भी बनी रही। दंगल को चीन में 9,000 से भी ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था। इस फिल्म के प्रमोशन के लिए आमिर खान ने भी चीन में एक अच्छा-खासा वक्त बिताया था।

चीन में इस फिल्म को 'शुआई जियाओ बाबा' नाम से रिलीज किया गया है जिसका हिंदी में मतलब होता है 'आओ कुश्ती करते हैं, बापू'। 'दंगल' हरियाणा के दिग्गज पहलवान महावीर सिंह फोगट और उनकी बेटियों के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म में आमिर खान, साक्षी तंवर, फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा ने प्रमुख भूमिकाएं अदा की हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन