1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इस वजह से शादी की दसवीं सालगिरह नहीं मनाएंगे ऐश्वर्या और अभिषेक

इस वजह से शादी की दसवीं सालगिरह नहीं मनाएंगे ऐश्वर्या और अभिषेक

 Published : Apr 20, 2017 07:15 am IST,  Updated : Apr 20, 2017 07:52 pm IST

बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत जोड़ियों में से एक अभिनेता अभिषेक बच्चन और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन की शादी को एक दशक बीत गया।

aish- India TV Hindi
aish Image Source : PTI

मुंबई: बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत जोड़ियों में से एक अभिनेता अभिषेक बच्चन और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन की शादी को एक दशक बीत गया। जी हां, इस प्यारे से कपल की शादी को आज 10 साल पूरे हो गए हैं।

ऐश और अभिषेक के फैंस यह जानने के लिए बेताब है कि ये हॉट कपल अपनी दसवीं एनिवर्सरी कैसे मनाएगा। लेकिन यह जानकर शायद आपको धक्का लगे कि ऐश और अभिषेक इस बार अपनी शादी की सालगिरह नहीं मनाएंगे। वजह है ऐश्वर्या राय के पिता का निधन होना। कुछ समय पहले ही ऐश के पिता कृष्णराज राय का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। यही वजह है कि ऐश और अभिषेक ने इस बार शादी की सालगिरह का जश्न न मनाने का फैसला किया है।

हालांकि हमें यह उम्मीद जरूर है कि अभिषेक इस बार भी अपनी पत्नी के लिए यह दिन यादगार जरूर बनाएंगे। पिछले साल अभिषेक ने सोशल मीडिया पर एक लंबा नोट लिखते हुए बताया था कि ऐश उनकी जिंदगी में कितनी जरूरी हैं।

वैसे ऐश और अभिषेक के फैंस को ज्यादा निराश होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि दोनों बहुत जल्द मणिरत्नम की फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं।

ऐश्वर्या और अभिषेक शादी की सालगिरह मनाए या नहीं लेकिन आप उन्हें बधाई देना मत भूलियेगा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन