1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ...तो इस कारण 'हाउसफुल 3' के प्रमोशन इवेंट में शामिल नहीं हुए अभिषेक बच्चन

...तो इस कारण 'हाउसफुल 3' के प्रमोशन इवेंट में शामिल नहीं हुए अभिषेक बच्चन

 Published : May 02, 2016 04:34 pm IST,  Updated : May 02, 2016 04:34 pm IST

अभिषेक बच्चन पिछले कुछ वक्त से अपनी आगामी फिल्म 'हाउसफुल 3' के प्रमोशन में शामिल नहीं हो पा रहे थे क्योंकि उन्हें डॉक्टर ने पूरी तरह आराम करने के लिए कहा था।

abhishek- India TV Hindi
abhishek

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन पिछले दिनों अपनी आगामी फिल्म 'हाउसफुल 3' की शूटिंग में व्यस्त थे। लेकिन वह फिल्म के प्रमोशन में शामिल नहीं हो पा रहे थे क्योंकि उन्हें डॉक्टर ने  पूरी तरह आराम करने के लिए कहा था। दरअसल स्लिप डिस्क की परेशानी के कारण अभिषेक पिछले एक महीने से भी ज्यादा वक्त से बिस्तर पर थे। इस दौरान उन्हें भयंकर दर्द बर्दाश्त करना पड़ा था उन्हें इससे निकलने में एक महीने का समय लग गया। लेकिन अब अभिषेक पूरी तरह से फिट हो चुके हैं और वह 'हाउसफुल 3' के प्रमोशन इवेंट्स में शामिल हो सकते हैं।

इसे भी पढ़े:- आखिर क्यों अभिषेक बच्चन हुए नर्वस

अभिषेक ने अपने ठीक की होने की जानकारी खुद अपने ट्विटर हैंडल पर दी। उन्होंने ट्वीट किया, "एक माह के आराम के बाद काम पर वापस आ गया हूं। भगवान का शुक्र है, फिर से 'हाउसफुल 3' पर।"

हाउसफुल श्रृंखला की इस फिल्म में पहली बार अभिषेक बच्चन भी अभिनय करते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म को लेकर वह काफी नर्वस भी थे। इस श्रृंखला की फिल्म में अक्षय कुमार और रितेश देशमुख नियमित रूप से शामिल रहे हैं जबकि अभिषेक पहली बार इसका हिस्सा बने हैं।

कुछ वक्त पहले ही इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह फिल्म भी पिछली दोनों फिल्मों की तरह बेहतरीन साबित होगी। साजिद-फरहाद द्वारा निर्देशित फिल्म में अभिषेक के अलावा अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, जैकलीन फर्नाडीज, नरगिस फाकरी, लीजा हेडन, बोमन ईरानी, जैकी श्रॉफ और चंकी पांडे भी मुख्य किरदारों में नजर आएंगे। 'हाउसफुल 3' तीन जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अगली स्लाइड में देखिए फिल्म का ट्रेलर:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन