1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आखिर क्यों अभिषेक बच्चन हुए नर्वस

आखिर क्यों अभिषेक बच्चन हुए नर्वस

 Published : Apr 25, 2016 04:21 pm IST,  Updated : Apr 25, 2016 04:21 pm IST

अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन के अभिनय से सजी फिल्म 'हाउसफुल-3' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है।

abhishek- India TV Hindi
abhishek

नई दिल्ली: अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन के अभिनय से सजी फिल्म 'हाउसफुल-3' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है। हाउसफुल श्रृंखला की इस फिल्म में पहली बार अभिषेक बच्चन भी अभिनय करते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म को लेकर वह काफी नर्वस भी थे। अभिषेक का कहना है कि हाउसफुल श्रृंखला की तीसरी फिल्म में काम करने के दौरान वह शुरू में नर्वस थे। वह पहली बार हाउसफुल श्रृंखला की फिल्म में काम कर रहे हैं।

इसे भी पढ़े:- इन बॉलीवुड सितारों को बेहद पसंद है फैंस के लिए डबस्मैश बनाना

इस श्रृंखला की फिल्म में अक्षय कुमार और रितेश देशमुख नियमित रूप से शामिल रहे हैं जबकि अभिषेक पहली बार इसका हिस्सा बने हैं। उन्होंने हाउसफुल 3 के ट्रेलर जारी किए जाने के मौके पर संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा, "मैं उस समय काफी नर्वस था जब मुझे जानकारी मिली कि मैं उस फिल्म में काम करूंगा।" उन्होंने कहा कि वह नर्वस थे क्योंकि दो बेहतरीन अभिनेता अक्षय कुमार और रितेश देशमुख भी उसमें काम कर रहे थे जिनकी कामिक टाइमिंग काफी अच्छी है।

अभिषेक ने कहा कि, उन्होंने इस फिल्म में काफी मेहनत की है हालांकि उन्हें इस दौरान काफी मजा भी आया। फिल्म का ट्रेलर काफी शानदार है इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह फिल्म भी पिछली दोनों फिल्मों की तरह बेहतरीन साबित होगी। फिल्म में फिल्म में इन तीनों के अलावा जैकलिन फर्नांडिज, नरगिस फाखरी, लीजा हेडन, बोमन इरानी और जैक श्रॉफ भी मुख्य किरदारों में नजर आएंगे। यह फिल्म 3 जून को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

अगली स्लाइड में देखिए फिल्म का शानदार ट्रेलर:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन