1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सालगिराह की बधाई देने वालों को अभिषेक बच्चन ने अदा किया शुक्रिया

सालगिराह की बधाई देने वालों को अभिषेक बच्चन ने अदा किया शुक्रिया

 Published : Apr 20, 2017 07:07 pm IST,  Updated : Apr 20, 2017 07:08 pm IST

अभिषेक बच्चन पत्नी अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ गुरुवार को अपनी शादी की 10वीं सालगिराह मना रहे हैं। प्यार और खुशी के साथ एक दशक और पूरा कर चुके अभिषेक अपने इस खास दिन के लिए बेहद खुश हैं। इस खास दिन के लिए...

aish- India TV Hindi
aish

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन पत्नी अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ गुरुवार को अपनी शादी की 10वीं सालगिराह मना रहे हैं। प्यार और खुशी के साथ एक दशक और पूरा कर चुके अभिषेक अपने इस खास दिन के लिए बेहद खुश हैं। इस खास दिन के लिए इन दोनों को दुनियाभर से ढेरों शुभकामनाएं मिल रही हैं। जहां एक तरफ ऐश्वर्या और अभिषेक के फैंस उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। वहीं सिनेमाजगत की हस्तियों से भी दोनों को खूब प्यार और स्नेह मिल रहा है।

मनीषा कोइराला का खुलासा, कैंसर के दौरान हो गई थीं एलियन जैसी

इस अवसर पर अब अभिषेक ने अपने दोस्तों और प्रशंसकों से मिली शुभकामनाओं के लिए उन्हें धन्यवाद दिया है। अभिषेक ने गुरुवार को ट्वीट किया, "और, इस तरह 10 साल पूरे हो गए! ऐश्वर्या और मुझे शुभकामनाएं देने के लिए आप सब का धन्यवाद। ढेर सारा प्यार।"

ऐश्वर्या और अभिषेक 20 अप्रैल, 2007 में शादी के बंधन में बंध गए थे। इनकी शादी मुंबई में ही बच्चन परिवार के आवास 'प्रतीक्षा' में हुई थी। इनकी शादी के 10 साल एक दूसरे के साथ खूब प्यार और हंसते हुए बीते। इसकी शादी के कुछ समय बाद ही दोनों की जिंदगी में एक प्यारी सी बेटी आराध्या आई। ऐश्वर्या और अभिषेक ने ‘ढाई अक्षर प्रेम के’, ‘बंटी और बबली’, ‘धूम 2’, 'सरकार राज', ‘गुरु’ और ‘रावन’ जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन