1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नेहा धूपिया ने किया खुलासा, स्टार्स के पास फिल्में न होने पर कैसे चलाते है अपना खर्च

नेहा धूपिया ने किया खुलासा, स्टार्स के पास फिल्में न होने पर कैसे चलाते है अपना खर्च

 Published : Feb 18, 2017 01:38 pm IST,  Updated : Feb 18, 2017 01:46 pm IST

कई ऐसे सितारे है जो कि पर्दे से बिल्कुल गायब हो गए है। कई ऐसे सितारे भी है जिनका कोई अता-पता ही नहीं है। इस बारें में नेहा धूपिया ने कहा कि अगर कुछ कलाकार मुख्य धारा की फिल्मों में काम नहीं कर रहे हैं तो इसका मतलब यह नहीं है कि उनके पास करने के लिए क

neha- India TV Hindi
neha

मुंबई: बॉलीवुड की बोल्ड और खूबसूरत अभिनेत्री माने जाने वाली नेहा धूपिया इन दिनों फिल्मों से दूरी बनाए हुई है। इन दिनों वह कलर्स में आने वाला शो 'छोटे मियां धाकड़' में जज के तौर में है। इनके साथ सोहेल खान भी बतौर जज के रुप में है। जिसके कारण वह काफी सुर्खिया बटोर रही है। इतना ही नहीं अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए आने वाले अभिनेता भी अपने जीवन के कई राजों को खोल कर बता रहे है।

ये भी पढ़े-

कई ऐसे सितारे है जो कि पर्दे से बिल्कुल गायब हो गए है। कई ऐसे सितारे भी है जिनका कोई अता-पता ही नहीं है। इस बारें में नेहा धूपिया ने कहा कि अगर कुछ कलाकार मुख्य धारा की फिल्मों में काम नहीं कर रहे हैं तो इसका मतलब यह नहीं है कि उनके पास करने के लिए कोई काम नहीं है।

36 वर्षीय अभिनेत्री का मानना है कि ऐसे सभी कलाकार अन्य कार्यों में व्यस्त हैं जिसमें उनके स्वयं का व्यवसाय और टीवी विज्ञापन शामिल है। अगर एक कलाकार मुख्य धारा कि फिल्मों में काम नहीं कर रहा है तो इसका मतलब यह नहीं है कि उसके पास करने के लिए कोई काम नहीं है। मैं खुद व्यस्त हूं।

उन्होंने कहा, ऐसे कई बड़े कलाकार हैं जो फिल्मों में दिखाई नहीं देते लेकिन उनके पास अपनी फुटबॉल टीम है, उनका अपना व्यवसाय है और यहां तक कि जो अभिनेत्रियां सात-आठ वर्षों से फिल्मों में काम नहीं कर रही हैं, उनके पास करने के लिए कई विज्ञापन हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन