1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'मस्त' की यादों से भावुक हुए आफताब

'मस्त' की यादों से भावुक हुए आफताब

 Written By: IANS
 Published : Oct 15, 2015 07:00 pm IST,  Updated : Oct 15, 2015 07:11 pm IST

मुंबई: फिल्म 'मस्त' के गुरुवार को 16 साल पूरे हो गए हैं। वहीं अभिनेता आफताब शिवदासानी फिल्म की यादों में खो गए हैं। उन्होंने कहा कि यह अब तक की सबसे 'खूबसूरत यात्रा' थी। आफताब

'मस्त' की यादों से...- India TV Hindi
'मस्त' की यादों से भावुक हुए आफताब

मुंबई: फिल्म 'मस्त' के गुरुवार को 16 साल पूरे हो गए हैं। वहीं अभिनेता आफताब शिवदासानी फिल्म की यादों में खो गए हैं। उन्होंने कहा कि यह अब तक की सबसे 'खूबसूरत यात्रा' थी। आफताब ने ट्विटर पर कहा, "आज 'मस्त' को प्रदर्शित हुए 16 साल हो गए हैं। क्या खूबसूरत यात्रा थी।"

इस फिल्म के बाद आफताब के करियर ने रफ्तार पकड़ी।

हिंदी फिल्मों में 'मिस्टर इंडिया' और 'चालबाज' जैसी फिल्मों में बाल कलाकार के रूप में काम करने के बाद आफताब ने 1999 आई फिल्म मस्त से बॉलीवुड में अभिनेता के रूप में अपने करियर की शुरुआत की। इस फिल्म में वह उर्मिला मातोंडकर के साथ दिखाई दिए।

इसे भी पढ़े:- प्रीति जिंटा करेंगी मिस इंडिया-कनाडा 2015 को जज

फिल्म में आफताब को एक कॉलेज स्टूडेंट दिखाया गया था जो मल्लिका नाम की अभिनेत्री के प्यार में बिल्कुल पागल था और किसी भी हाल में उनसे मिलना चाहता था। इस अभिनेत्री से मिलने के लिए वह क्या-क्या करता है फिल्म की कहानी इसी के ईर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है। उनकी इस फिल्म को लोगों से काफी सराहना हासिल हुई।

फिल्म की सफलता के बाद बॉलीवुड में अफताब की कुछ फलॉप फिल्में भी आईं। इसमें जैसे 'लव के लिये कुछ भी करेगा', 'कोई मेरे दिल से पूछे', 'प्यासा' जैसी फिल्में हैं।

इसके बाद अफताब के पास एक बार फिर जैकपॉट हाथ लगा। उनकी 'मस्ती' और 'क्या कूल हैं हम' जैसी फिल्मों ने बड़ी कामयाबी हासिल की। फिलहाल वह 'क्या कूल हैं हम' के तीसरे सीक्वल का इंतजार कर रहे हैं।

इसके अलावा आफताब जल्द उनकी आगामी फिल्म 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' में नजर आएंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन