1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'एयरलिफ्ट' के असली हीरो 'सनी मैथ्यू' की पोती ने शेयर किया भावुक पोस्ट

'एयरलिफ्ट' के असली हीरो 'सनी मैथ्यू' की पोती ने शेयर किया भावुक पोस्ट

 Published : Jan 23, 2016 06:53 pm IST,  Updated : Jan 23, 2016 06:56 pm IST

नई दिल्ली: अक्षय कुमार की एयरलिफ्ट बीते शुक्रवार को रिलीज हो गई है। यह फिल्म भारत के सबसे बड़े रेस्क्यू ऑपरेशन पर आधारित है। जो कि कुवैत में चल रहा था। इस ऑपरेशन में 1

airlift- India TV Hindi
airlift

नई दिल्ली: अक्षय कुमार की एयरलिफ्ट बीते शुक्रवार को रिलीज हो गई है। यह फिल्म भारत के सबसे बड़े रेस्क्यू ऑपरेशन पर आधारित है। जो कि कुवैत में चल रहा था। इस ऑपरेशन में 1 लाख 70 हजार भारतीयों को सुरक्षित बाहर निकाला गया था। 1990 में सभी भारतीयों को युद्धग्रस्त कुवैत से बाहर निकाला गया था। इस फिल्म के निर्देशक राजा कृष्णा मेनन  ने कहा कि इस मिशन में शामिल लोगों का विवरण बहुत अस्पष्ट है। लेकिन जब उन्होंने खोज शुरू की तो उन्हें दो लोगों सनी मेथ्यू और वेदी के बारे में पता चला। ये दोनो ही लोग एक गैरसरकारी कमेटी के सदस्य थे और इन्होंने रेस्क्यू काम को करने में मदद की थी। फिल्म में अक्षय का जो रोल है वह इन दोनो लोगों पर आधारित है।

हाल ही में सनी मेथ्यू की नातिन रिया मैथ्यू ने अपने दादा जी के लिए एक बेहद ही भावुक करने वाला स्टेटस फेसबुक पर डाला है। आइए आपको बताते है क्या लिखा था रिया मैथ्यू ने अपने स्टेटस में।

airlift
airlift

"22 जनवरी को रिलीज हुई एयरलिफ्ट 1990 में कुवैत में चल रहे सबसे बड़े रेस्क्यू ऑपरेशन पर आधारित है। अक्षय कुमार का फिल्‍म में जो रोल है वह कुछ लोगों पर आधारित है जिनमें से एक मेरे दादाजी भी थे। जिन्होंने 1 लाख 70 लोगों को सुरक्षित भारत पहुंचाया था। सभी भारतीय की मदद करने के लिए मेरे दादाजी ने अपने बारे में नहीं सोचा और अपनी जिंदगी दांव पर लगा दी। वह एक महान व्यक्ति थे उन्होंने हमेशा विनम्रता पर जोर दिया था। उन्होंने बहुतों के दिल को जीता और उन्होंने सारी जिंदगी दूसरों की मदद करते हुए निकाल दी। मैं चाहती हूं कि मैं भी उन जैसी ही बनूं। मुझे उनपर गर्व है।"

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन