मुंबई :- बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन इन दिनों करण जौहर के निर्देशन में बन रही आगामी फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता रणबीर कपूर भी मुख्य भूमिका में नजर आएगें। हालांकि फिल्म की शूटिंग काफी अच्छी चल रही है, लेकिन हाल ही में फिल्म के सेट पर कुछ ऐसा हुआ जिसकी वजह से करण जौहर थोड़ी देर के लिए परेशान हो गए थे।
दरअसल करण, रणबीर कपूर और ऐश्वर्या के बीच एक किसिंग सीन फिल्माना चाहते थे लेकिन ऐश्वर्या ने ऐसा करने से साफ इंकार कर दिया। उन्होंने करण से इस बारे में खुलकर बात की और कहा कि, वह फिल्म में इंटिमेट सीन को लेकर कमफर्टेबल नहीं है।
खबरों की मानें तो ऐसा कहा जा रहा है कि, करण ने ऐश्वर्या की बात मान ली है और वह इस तरह के कोई भी इंटिमेट सीन्स अब ऐश के साथ नहीं शूट कर रहे हैं। न ही इसमें लिप लॉक और स्किन शो होगा। बता दें कि इस फिल्म में इन दोनों सितारों के अलावा अनुष्का शर्मा भी मुख्य किरदार में नजर आएंगी। यह एक रोमांटिक फिल्म है जिसमें लव, रिलेशनशिप और ब्रेकअप के बारे में बताया गया हैं। ऐश्वर्या को काफी लंबे समय के बाद एक रोमांटिक फिल्म में देखा जाएगा।
इससे पहले ऐश्वर्या ने फिल्म 'जज्बा' में 5 साल बाद बॉलीवुड में वापसी की थी। फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' को खुद करण जौहर ने लिखा हैं। यह फिल्म अगले साल 28 अक्टूबर को रिलीज होने की जा सकती हैं।