
Ajay Devgan
चार साल की डेटिंग के बाद किया विवाह
अजय और काजोल का प्रेम रिश्ता उनकी शादी के पहले से ही चल रहा था, काजोल ने मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में इस बात को माना है कि लगभग चार साल की डेटिंग के बाद दोनों ने विवाह करने का फैसला किया था। दोनों का वैवाहिक जीवन बेहद सफल रहा है। अजय और काजोल की जोड़ी को बॉलीवुड की सबसे खास रियल जोड़ी में से एक माना जाता है। अपने सफल वैवाहिक जीवन पर काजोल का कहना है कि मुझे लगता है कि मैं बहुत अधिक बोलती हूं और वह अधिक सुनना पसंद करते हैं। हम दोनो के स्वभाव थोड़े अलग हैं मैं थोड़ा मजाकिया अंदाज में रहने वाली हूं जबकि अजय गंभीर और एक भद्र पुरुष की तरह रहते हैं। इसलिए हमारे विवाहित जिंदगी का सिक्रेट यह है कि अजय बहुत अधिक नहीं बोलते हैं।