
Ajay Devgan
अजय की इस बात ने काजोल के दिल में मचा दी थी ‘हलचल’
हाल ही में काजोल ने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि फिल्म हलचल में साथ काम करने के बाद से ही उनको इस बात का अहसास हो गया था कि अजय उनकी जिंदगी में बेहद अहम रोल प्ले करेंगे। काजोल ने अपने इंटरव्यू में ये भी कहा था कि उन्हें अजय की ये बात खास लगी थी कि जब वे अजय से पहली बार मिलने गई थी तो देखा कि अजय एक किनारे अकेले बैठना पसंद करते हैं, वे ज्यादा बातें नहीं करते, लेकिन काजोल को लगता था कि भला कोई इंसान चुप कैसे रह सकता हैं। मगर धीरे-धीरे उनकी दोस्ती बढ़ती गई और वो दोस्ती कब प्यार के अहसास में बदल गई उन्हें पता भी नहीं चला। इसके बाद दोनो ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया। पिछले 17 साल से ये दोनो साथ हैं। अजय और काजोल की जिंदगी में बेटी न्यासा और पुत्र युग का आना सबसे खास पलो में से एक रहा है।