1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. UP में एयरलिफ्ट हुई टैक्स फ्री, अक्षय ने CM अखिलेश को धन्यवाद दिया

UP में एयरलिफ्ट हुई टैक्स फ्री, अक्षय ने CM अखिलेश को धन्यवाद दिया

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 28, 2016 10:49 am IST,  Updated : Jan 28, 2016 10:49 am IST

बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म एयरलिफ्ट को उत्तरप्रदेश में टैक्स फ्री घोषित कर दिया गया है। अक्षय ने यह खबर अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को धन्यवाद दिया।

airlift- India TV Hindi
airlift

मुंबई: बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म एयरलिफ्ट को उत्तरप्रदेश में टैक्स फ्री घोषित कर दिया गया है। अक्षय ने यह खबर अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को धन्यवाद दिया।

अक्षय ने लिखा, अभी-अभी जानकारी मिली है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने एयरलिफ्ट को टैक्स फ्री घोषित कर दिया है। अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली युवा और प्रगतिशील टीम का धन्यवाद।

इराकी हमले के समय कुवैत में रहने वाले भारतीयों को सुरक्षित निकालने के मुद्दे पर आधारित यह फिल्म पिछले सप्ताह रिलीज हुई थी और इसे समीक्षकों एवं प्रशंसकों की ओर से सराहना मिल रही है।

एयरलिफ्ट में अक्षय की सह कलाकार निमरत कौर ने अक्षय की पोस्ट को दोबारा ट्वीट करते हुए लिखा, बेहद शानदार और उम्मीद है कि इसके बाद और भी राज्य ऐसा करें।

फिल्म का निर्देशन राज कृष्ण मेनन ने किया है और इसके सहनिर्माता निखिल आडवाणी हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन