1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. PICS- 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' के सेट पर पहुंचे अक्षय कुमार

PICS- 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' के सेट पर पहुंचे अक्षय कुमार

 Published : Sep 25, 2015 06:18 pm IST,  Updated : Sep 25, 2015 07:00 pm IST

नई दिल्ली: अगले हफ्ते रिलीज होने वाली अक्षय कुमार की फिल्म सिंह अज ब्लिंग का प्रचार जोरो पर है और इसके मद्देनजर इस बार फिल्म के मुख्य कलाकार पहुंचे कपिल शर्मा के शो कॉमेडी नाइट्स

PICS- 'कॉमेडी नाइट्स विद...- India TV Hindi
PICS- 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' के सेट पर पहुंचे अक्षय कुमार

नई दिल्ली: अगले हफ्ते रिलीज होने वाली अक्षय कुमार की फिल्म सिंह अज ब्लिंग का प्रचार जोरो पर है और इसके मद्देनजर इस बार फिल्म के मुख्य कलाकार पहुंचे कपिल शर्मा के शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल पर। फिल्म की तरह ही अक्की शो पर धमाकेदार एंट्री करते हुए नजर आए। कपिल शर्मा ने एक तस्वीर को ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा खिलाड़ी कुमार ट्रैक्टर पर सवार शो पर आए।

कपिल ने अक्षय के तस्वीर भी लो जो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर भी की। ‘ब्रदर्स’ के अभिनेता के बाद फिल्म अभिनेत्री एमी जैक्सन ने भी खिलोड़ियों की तरह एंट्री मारी। यहीं नहीं एमी ने शो पर कुछ करतब भी किए जिसे देख सभी दर्शक हैरान थे। वैसे फिल्म में भी एमी एक्शन अवतार में नजर आएंगी और अकेले ही गुंड़ो का सफाया करते हुए दिखेंगी।

ये भी पढ़ें- भगत सिंह को श्रद्धांजलि देंगे अक्षय

इसके बाद इन सभी ने नगाड़े पर कुछ पंजाबी स्टेप्स का प्रदर्शन किया। क्या कपिल क्या अक्षय और क्या शो के सह-नायक, सभी ने खूब डांस किया और लोगों का मनोरंजन किया। शो के अंत में कॉमेडी नाइट्स और सिंह इज ब्लिंग की टीम ने एक साथ पोस किया। प्रभु देवा द्वारा निर्देशित ये फिल्म अगले शुक्रवार 2 अक्टूबर को रिलीज होगी जिसमें लारा दत्ता भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

Kapil Sharma

फिल्म में अक्षय फिरसे एक सिख का किरदार निभाएंगे। इससे पहले वो फिल्म सिंह इज किंग और 'नमस्ते लंदन' में भी एक पंजाबी का किरदार निभा चुके हैं।

अगली स्लाइड से देखिए फिल्म के प्रमोशन की एक्सक्लूसिव तस्वीरें-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन