1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. भगत सिंह को श्रद्धांजलि देंगे अक्षय

भगत सिंह को श्रद्धांजलि देंगे अक्षय

 Written By: IANS
 Published : Sep 25, 2015 12:02 am IST,  Updated : Sep 25, 2015 12:12 am IST

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार रविवार को स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। आजादी के मतवाले भगत सिंह का जन्म 28 सितंबर, 1907 को पंजाब के खटकर कलां में हुआ

भगत सिंह को...- India TV Hindi
भगत सिंह को श्रद्धांजलि देंगे अक्षय

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार रविवार को स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। आजादी के मतवाले भगत सिंह का जन्म 28 सितंबर, 1907 को पंजाब के खटकर कलां में हुआ था। अक्षय के अलावा उनकी आगामी फिल्म 'सिंह इज ब्लिंग' के कलाकार लारा दत्ता, एमी जैक्सन और निर्देशक प्रभुदेवा भी यहां सद्भावना दिवस 2015 कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

एक बयान में कहा गया कि कार्यक्रम का आयोजन शहीद भगत सिंह सेवा दल की एक इकाई शहीद-ए-आजम भगत सिंह फाउंडेशन कराएगी।

'सिंह इज ब्लिंग' दो अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है, जिसमें अक्षय एक बार फिर सिंह के अवतार में नजर आएंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन