मुंबई: सलमान खान और अनुष्का शर्मा के अभिनय से सजी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘सुल्तान’ को दर्शकों से काफी सराहना हासिल हो रही है। इस फिल्म को लेकर इसके निर्देशक अली अब्बास जफर का मानना है कि उन्हें अब न सिर्फ फिल्मकार के रूप में खुद को खड़ा रखना है, बल्कि उन्हें लोगों की उम्मीदों पर भी खरा उतरना है। जफर ने कहा, "फिल्म 'सुल्तान' ने 400 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार किया है। यह 500 करोड़ तक पहुंचेगी। मुझे पता है कि 'सुल्तान' फिल्मकार के रूप में मुझे खड़ा करेगी। मुझे यह भी पता है कि कुछ महान लोगों ने सफलता के बारे में कहा है कि ताकत के साथ जिम्मेदारी भी आती है।"
इसे भी पढ़े:-
- बहुमुखी कलाकार होने में ही सफलता है :अनुष्का
- 300 करोड़ क्लब से कुछ कदम दूर 'सुल्तान', क्या टूटेगा 'PK' का रिकार्ड?
उन्होंने कहा, "फिल्म 'सुल्तान' के बाद मुझसे बड़ी फिल्मों की उम्मीद की जाएगी। मैं इस बारे में नहीं सोच रहा हूं। मैं खुश हूं कि फिल्म दर्शकों के साथ जुड़ रही है और जब संग्राम सिंह जैसे असल जिंदगी के पहलवान ने कहा कि सलमान कुश्ती करते हुए प्रामाणिक लग रहे हैं।" कुश्ती के खेल को राष्ट्रीय मनोरंजन क्षेत्र में चर्चा का विषय है।
जफर ने कहा, "जब लोग कहते हैं कि 'सुल्तान' में वैसी कुश्ती है जैसी 'चक दे इंडिया' ने हॉकी में की थी। इससे मैं बहुत उत्साहित हूं।" उनका मानना है कि 'सुल्तान' को लेकर ग्रामीणों और शहर के लोगों के बीच समान उत्साह है।
फिल्म में सलमान एक पहलवान की भूमिका निभाते हुए नजर आए हैं। उन्होंने इसके लिए काफी मेहनत की थी, जो फिल्म में साफतौर पर देखी जा सकती है। फिल्म में उनके साथ मुख्य किरदार में नजर आने वाली अनुष्का शर्मा भी एक पहलवान भूमिक में नजर आई हैं।